वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बाइसन के पास जाना शख्स को पड़ा भारी, गुस्साए जानवर ने शख्स को 10 फीट हवा में उछाला; खौफनाक VIDEO वायरल

Bison Attack Viral Video : येलो स्टोन नेशनल पार्क का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक गुस्साए बाइसन ने अपने करीब खड़े शख्स पर हमला कर उसे हवा में उछाल दिया।

हितेश तिवारी

Bison Attack Video : अमेरिका के येलो स्टोन नेशनल पार्क से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जंगली बाइसन (Bison) के हमले का खौफनाक मंजर कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि एक शख्स अपनी महिला साथी के साथ सड़क किनारे खड़े होकर बाइसन को करीब से देख रहा था।

शुरुआत में जानवर शांत नजर आ रहा था, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उसका व्यवहार अचानक बदल गया। इसके बाद बाइसन ने तेजी से सड़क पार की और सीधे शख्स की ओर दौड़ पड़ा। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

बाइसन ने शख्स को 10 फीट हवा में उछाला

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइसन को अपनी ओर आते देख शख्स घबराकर पास खड़े एक पेड़ के पीछे छिपने की कोशिश करता है। हालांकि उसकी यह कोशिश नाकाम साबित होती है। गुस्से में दौड़ रहे बाइसन ने पेड़ के पास पहुंचते ही पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी शक्तिशाली थी कि शख्स हवा में कई फीट ऊपर उछल गया और फिर जमीन पर आ गिरा। वीडियो में उसकी महिला साथी की चीख भी सुनाई देती है। हालांकि वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, इसलिए यह साफ नहीं हो पाया है कि हमले में शख्स को कितनी गंभीर चोटें आईं। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि यह घटना येलो स्टोन नेशनल पार्क की है।

जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखना जरूरी

इस वायरल वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @DailyLoud नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि जंगली जानवरों के बेहद करीब जाना हमेशा खतरनाक हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, "जंगली जानवरों को दूर से ही देखना चाहिए, उनके पास जाना बड़ी गलती है।"

दूसरे यूजर ने कहा, "टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखकर ही डर लग रहा है, उम्मीद है शख्स सुरक्षित होगा।" वन्यजीव विशेषज्ञ भी अक्सर पर्यटकों को सलाह देते हैं कि राष्ट्रीय उद्यानों में जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उन्हें उकसाने या उनके बहुत करीब जाने से बचें, क्योंकि वे किसी भी समय आक्रामक हो सकते हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला