वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

महिला ने हाथों में उठाया विशालकाय सांप, वीडियो देखकर लोग बोले- 'बिहार में कुछ भी हो सकता है'

Woman Holding Snake : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बिना किसी डर के विशालकाय सांप को हाथों में पकड़े नजर आ रही है।

हितेश तिवारी

Giant Snake Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बिना किसी झिझक के एक विशालकाय सांप को अपने हाथों में पकड़े दिखाई दे रही है। वीडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति सांप की पूंछ को जमीन पर रखता नजर आता है।

पहली नजर में लगता है कि यह कोई सामान्य आकार का सांप होगा, लेकिन अगले ही पल कैमरे में जो दृश्य दिखाई देता है, वह लोगों को चौंका देता है। वीडियो में एक महिला बेहद लंबे सांप को ऐसे पकड़े खड़ी है, मानो वह कोई रस्सी हो। सांप की लंबाई देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं और यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला ने हाथों में उठाया विशालकाय सांप

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @shraya.9x_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 4.20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि घटना कब और कहां की है और न ही यह पुष्टि हुई है कि सांप किस प्रजाति का है।

इसलिए वायरल दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी सांप के पास बिना प्रशिक्षण के जाना या उसे पकड़ने की कोशिश करना बेहद खतरनाक हो सकता है। यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

लोग बोले- 'बिहार में कुछ भी हो सकता है'

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "बिहार की शक्ति।" दूसरे ने लिखा, "बिहार में स्वागत है।" तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "कोबरा होगा जंगल में, ये बिहार है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "हमारे यहां ऐसा ही होता है।" एक और टिप्पणी में लिखा गया, "बिहार में कुछ भी हो सकता है।"

वीडियो की सत्यता और स्थान की पुष्टि भले न हुई हो, लेकिन इसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे वायरल वीडियो देखकर किसी भी तरह का जोखिम उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि सांप चाहे जहरीला हो या न हो, उसके साथ लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन