कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

सरकार करेगी व्हाट्सऐप की मॉनिटरिंग...रिकॉर्ड करेगी कॉल? सामने आई बड़ी सच्चाई

WhatsApp Fact Check: सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि भारत सरकार अब व्हाट्सऐप की मॉनिटरिंग करेगी। जिसके चलते सभी WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करके सेव की जाएंगी।

अभिषेक सिंह

PIB Fact Check on WhatsApp: पूरी दुनिया में अरबों लोग एक-दूसरे से बातचीत करने के लिए WhatsApp मैसेंजर का का इस्तेमाल करते हैं। लोग इसके ज़रिए वॉयस कॉल और वीडियो कॉल भी करते हैं। इसी बीच, भारत में इन दिनों एक मैसेज तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने WhatsApp कॉल और वीडियो कॉल को लेकर नए नियम बनाए हैं।

तेज़ी से वायरल हो रहे इस दावे में कहा जा रहा है कि भारत सरकार अब व्हाट्सऐप की मॉनिटरिंग करेगी। जिसके चलते सभी WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करके सेव की जाएंगी। WhatsApp, Facebook, Twitter, Instagram समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सरकार की नज़र रहेगी।

सामने आई दावे की असली सच्चाई

इस मैसेजे ने करोड़ों लोगों को हैरान और परेशान कर दिया। जिसको भी यह मैसेज मिला उसकी रूह सिहर गई। लेकिन जब यह बात सरकारी अमले तक पहुंची तो उसने इस दावे को फर्जी करार देते हुए एक स्पष्टीकरण जारी किया है।

PIB ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ बताया

सरकार की तथ्य-जांच इकाई पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर पोस्ट किया, "क्या आपने भी ऐसे संदेश पढ़े हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने व्हाट्सएप को लेकर नई गाइडलाइन्स बनाई हैं? पीआईबी फैक्ट चेक में यह जानकारी फर्जी पाई गई है। सरकार ने ऐसा कोई नियम या गाइडलाइन्स नहीं बनाई हैं।"

पोस्ट में किए गए थे 11 बड़े दावे

इसके साथ ही एक संदेश भी पोस्ट किया गया है जिसमें व्हाट्सएप को लेकर कई तरह के फर्जी दावे किए गए हैं। 11 बिंदुओं वाले इस संदेश में कहा गया है कि किसी को भी गलत संदेश न भेजें। आपका डिवाइस मंत्रालय के सिस्टम से जुड़ा रहेगा। सरकार या प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई भी गलत संदेश या वीडियो न भेजें।

अगर आप गलत राजनीतिक और धार्मिक संदेश भेजते हैं, तो आपको बिना वारंट के गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि सभी कॉल रिकॉर्ड करके सेव कर ली जाती हैं। हालाँकि, अब सरकार की तथ्य-जांच इकाई ने स्पष्ट किया है कि वायरल हो रहा यह संदेश पूरी तरह से फर्जी है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव