File Pic 
वायरल

आखिर लाल रंग को ही क्यों माना जाता है प्यार का प्रतिक? जानें इसके पीछे कि वजह

दामिनी सिंह

मुंबई : जब भी आप अपने पार्टनर के प्रति अपना प्यार (Love) जाहिर करना चाहते है या उसे ये बताना चाहते है कि आप उससे कितना प्यार करते हैं। तो ऐसे मौके पर सबसे पहले आपके जहन में उन्हें गिफ्ट (Gift) देने का ख्याल आता होगा, लेकिन आपके मन में ये सवाल भी उठता हैं कि आप किस रंग (Colour) का गिफ्ट अपने पार्टनर को दें। जाहिर सी बात है। अगर आप फूल (Flower) देने का सोचेंगे तो सबसे पहले आपके दिमाक में रेड रोजेज (Red Rosses) ही देने का ख्याल आता हैं। इसके आलावा जब उन्हें तोहफा देने के लिए कोई ड्रेस (Dress) या फिर अन्य चीज का विचार आता होगा तो ज्यादातर लाल रंग (Red Colour) ही सबसे पहले दिमाग में आता है, लेकिन क्या आप जानते है ऐसा क्यों हैं? तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे कि वजह बताते हैं। 

दरअसल, प्यार जताने के लिए लाल रंग का इस्तेमाल आज से नहीं किया जा रहा। बल्कि, इसका इतिहास तो सदियों पुराना है। जिसके पीछे यह कारण माना जाता है कि 13वीं शताब्दी में प्रसिद्ध फ्रेंच कविता 'रोमन डे ला रोज' में कहा गया है। एक बार एक लेखक बगीचे में अपने लिए लाल रंग का फूल ढूंढ रहे थे और उसकी कविता में लाल रंग का फूल उसके जीवन में 'स्‍त्री प्रेम' की तलाश है। यानि लेखक ने अपने स्‍त्री प्रेम की तलाश को कविता में लाल रंग का फूल बताया है। लोगों का यह मानना है कि इसकी शुरुआत तभी से हुई। आप इसे और दो तरह से समझ सकते हैं। 

मनोवैज्ञानिक कारण

लाल रंग में आकर्षण की क्षमता भरपूर होती है और ये रंग किसी को भी अपनी तरफ आसानी से आकर्षित कर लेता है। इसके अलावा लाल रंग को एनर्जी से भरपूर माना जाता है और जब भी हमें कोई लाल रंग की चीज़ दिखती है। तो उसपर से नजर नहीं हटती। इन्हीं वजह से लाल रंग को प्यार का सिंबल माना जाता है, क्योंकि लाल रंग शारीरिक आकर्षण से जुड़ा हुआ है।

धार्मिक कारण

हिंदू धर्म में ज्यादार किसी भी शुभ काम में लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि हिंदू धर्म में लाल रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यहां तक कि शादी में सुहाग का जोड़ा भी लाल रंग का ही होता है और सिंदूर भी का रंग लाल होता है। शादीशुदा महिलाएं पैरों में भी लाल रंग ही लगाती हैं। 

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक