वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शादी में ‘स्पार्कल गन’ से खेलते दूल्हा-दुल्हन, वीडियो देख लोग बोले- “ये वेडिंग नहीं, वेल्डिंग है!”

Sparkle Gun Wedding Viral Video : शादी में स्पार्कल गन से दूल्हा-दुल्हन का ‘फायर गेम’ वायरल, लोगों ने बताया खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि ऐसे स्टंट हादसे को न्यौता दे सकते।

हितेश तिवारी

Bride Groom Sparkle Gun Video : आजकल शादियों में ‘स्पेशल एंट्री’ और अलग दिखने की होड़ में लोग ऐसे-ऐसे स्टंट करने लगे हैं, जो कभी-कभी खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हाथ में ‘स्पार्कल गन’ लिए नजर आ रहे हैं।

शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में माहौल पूरी तरह बदल जाता है और यह ‘रोमांटिक मोमेंट’ एक खतरनाक खेल में बदल जाता है।

दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर ‘स्पार्कल गन’ से किया हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि भव्य स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन अलग-अलग कोनों पर खड़े हैं और उनके हाथ में चिंगारियां छोड़ने वाली स्पार्कल गन है। जयमाला के माहौल के बीच अचानक दुल्हन अपनी गन चालू करती है और उसे दूल्हे की तरफ घुमा देती है। तेज चिंगारियां दूल्हे की ओर जाने लगती हैं।

इसके जवाब में दूल्हा भी पीछे नहीं हटता और वह भी अपनी गन दुल्हन की तरफ कर देता है। कुछ सेकंड के लिए स्टेज का नजारा ऐसा हो जाता है मानो कोई ‘लाइट फाइट’ चल रही हो। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी के कपड़ों में आग नहीं लगी और आसपास मौजूद रिश्तेदारों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को रोक दिया।

लोगों ने इस हरकत को बेहद खतरनाक बताया

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @nehavermamberma से 30 मार्च 2026 को शेयर किया गया है, जिसे लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स मजेदार और तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये वेडिंग नहीं, वेल्डिंग है भाई,” तो दूसरे ने कहा, “इंडिया नॉट फॉर बिगनर्स।”

वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए इवेंट मैनेजमेंट की लापरवाही करार दिया। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि ऐसे स्टंट हादसे को न्यौता दे सकते हैं, क्योंकि शादी में पहने जाने वाले भारी और सिंथेटिक कपड़े आग पकड़ने में देर नहीं लगाते। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक