वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शादी के हल्दी समारोह में अनोखा फिटनेस चैलेंज, पुशअप्स मुकाबले में दुल्हन ने दूल्हे को दी मात

Wedding Viral Video : शादी के समारोह में दूल्हा-दुल्हन के बीच हुआ पुशअप्स मुकाबला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दुल्हन ने जीत हासिल की। यह वीडियो शादी के बदलते ट्रेंड्स की एक खूबसूरत मिसाल।

हितेश तिवारी

Bride Groom Pushups : आजकल शादियों का अंदाज पहले से काफी बदल चुका है। पहले जहां शादी सिर्फ रस्मों और परंपराओं तक सीमित रहती थी, वहीं अब इसमें मस्ती, मनोरंजन और नए-नए प्रयोग देखने को मिलते हैं। डांस, म्यूजिक और गेम्स के साथ-साथ मजेदार प्रतियोगिताएं भी शादी का हिस्सा बन गई हैं।

खासकर हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन में परिवार वाले कुछ अलग और यादगार करने की कोशिश करते हैं, ताकि ये पल जिंदगी भर याद रहें। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को खूब हंसाया और चौंकाया भी। इस वीडियो में शादी के माहौल में एक अनोखा फिटनेस चैलेंज देखने को मिला।

दूल्हा-दुल्हन के बीच पुशअप्स का मुकाबला

वायरल वीडियो एक हल्दी समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार और रिश्तेदार खुशी के माहौल में हंसी-मजाक कर रहे हैं। इसी दौरान लड़का और लड़की पक्ष के लोगों को एक मजेदार आइडिया आता है और वे दूल्हा-दुल्हन के बीच पुशअप्स का मुकाबला कराने का फैसला करते हैं।

जमीन पर मैट बिछाई जाती है और दोनों को आमने-सामने खड़ा किया जाता है। तालियों और शोर-शराबे के बीच मुकाबला शुरू होता है। शुरुआत में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही पूरे जोश में नजर आते हैं और बराबरी की टक्कर देते हैं। जैसे-जैसे पुशअप्स की संख्या बढ़ती है, दूल्हा थकने लगता है और करीब 30 पुशअप्स करने के बाद रुक जाता है। दूसरी ओर दुल्हन पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ 31वां पुशअप पूरा कर लेती है और मुकाबला अपने नाम कर लेती है।

मर्द समाज में डर का माहौल

दुल्हन की जीत होते ही वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं और खुशी से झूम उठते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @MLA_jnm5050 अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

एक यूजर ने लिखा, “हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “अब शादियों में ऐसे फिटनेस मुकाबले आम हो जाएंगे।” कुछ यूजर्स ने हंसी-ठिठोली करते हुए लिखा कि इस मुकाबले के बाद मर्द समाज में डर का माहौल बन गया है। कुल मिलाकर यह वीडियो शादी की मस्ती और बदलते ट्रेंड्स की एक खूबसूरत मिसाल बन गया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज