वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दुल्हन की एंट्री छोड़कर कैमरामैन की एंट्री हुई वायरल, फिसलते ही गिरा कैमरा फिर भी नहीं रुका काम

Wedding Viral Video शादी में दुल्हन की एंट्री शूट करने पहुंचा कैमरामैन फिसलकर गिर पड़ा, लेकिन कैमरा उठाकर दोबारा शूटिंग शुरू कर दी। यही प्रोफेशनल अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Cameraman Viral Video : आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को बेहद खास बनाने का चलन बढ़ गया है। इसके लिए शानदार लाइटिंग, म्यूजिक और प्रोफेशनल फोटोग्राफर-वीडियोग्राफर बुलाए जाते हैं ताकि हर पल कैमरे में कैद हो सके। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दुल्हन की एंट्री से ज्यादा चर्चा एक कैमरामैन की एंट्री की हो रही है।

यह वीडियो शादी समारोह का है, जहां कैमरामैन पूरे जोश और प्रोफेशनल अंदाज में दुल्हन की एंट्री रिकॉर्ड करने पहुंचता है, लेकिन उसके साथ ऐसा हो जाता है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।

वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो कैमरामैन दुल्हन के पीछे-पीछे चलते हुए उसकी एंट्री शूट कर रहे होते हैं। पहला कैमरामैन गिंबल कैमरे के साथ आराम से आगे बढ़ जाता है, लेकिन दूसरा जैसे ही चिकनी फर्श पर कदम रखता है, वह अचानक फिसल जाता है। इस दौरान उसका कैमरा हवा में उछलता हुआ जमीन पर गिर जाता है और वह खुद भी धड़ाम से नीचे गिर पड़ता है।

कुछ सेकंड के लिए माहौल में सन्नाटा छा जाता है और दूल्हा भी यह देखकर चौंक जाता है। हालांकि, कैमरा गिरने और खुद फिसलने के बावजूद कैमरामैन तुरंत उठता है, कैमरा संभालता है और बिना किसी हिचक के दोबारा शूटिंग शुरू कर देता है।

लोगों ने कैमरामैन के प्रोफेशनलिज्म की जमकर तारीफ की

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shiivam33 नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “दुल्हन की एंट्री स्मूथ थी, मेरी नहीं।” यह वीडियो महज कुछ घंटों में करोड़ों बार देखा जा चुका है और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

लोग कमेंट सेक्शन में कैमरामैन के प्रोफेशनलिज्म और समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि असली हीरो कैमरे के पीछे खड़े लोग होते हैं, जो गिरने के बाद भी काम नहीं छोड़ते। यह वीडियो दिखाता है कि सच में “Show Must Go On” सिर्फ कहावत नहीं, बल्कि मेहनती लोगों की पहचान है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z