एक ही ड्रेस के लिए महिलाओं के बीच हुई लड़ाई (सोर्स: वायरल वीडिया) 
वायरल

Viral Video: बीच सड़क महिलाओं ने नोचे एक-दूसरे के बाल, एक ही ड्रेस के लिए जमकर चले लात घूंसे, दुकानदार हैरान, देखें वीडियाे

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियाे जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाओं के बीच जमकर लात घूंसे चल रहे हैं। दुकान में खरीदी करने गई महिलाओं के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद यह लड़ाई शुरू हो गई।

आकाश मसने

Viral Video: सड़क किनारे कपड़े की दुकान, दो महिलाओं की पसंद एक जैसी और कपड़ा एक ही...अब जरा सोचिए, जब पसंद एक जैसी हो लेकिन वस्तु एक ही तो क्या होगा? जाहिर है लड़ाई होगी और वो भी ऐसा कि महाभारत के सीन भी शर्मसार हो जाएं। सोशल मीडिया ऐसा ही एक वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दो महिलाएं एक ही कपड़ा खरीदने को लेकर ऐसे भिड़ गईं मानो 'बिग बॉस' के घर का फिनाले चल रहा हो।

घटना एक छोटे से बाजार की है जहां सड़क किनारे कपड़े की दुकान लगी हुई थी। दुकान में एक बेहद सुंदर और चमकदार सूट का पीस लटका हुआ था, जिसे एक महिला ने पसंद किया और दुकानदार से मोलभाव करने लगी। तभी वहां दूसरी महिला आई और बोली- भैया, ये तो मैं लूंगी। अब बेचारा दुकानदार एक ही कपड़े को दो-दो हाथों में देखकर समझ नहीं पा रहा था कि किसे बेचे। लेकिन महिलाओं को समझाने का काम वही भूल थी जो आग के पास घी रख देना हो।

एक ही सूट को लेकर महिलाओं में हुई लड़ाई

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक समूह बुरी तरह से कपड़ों के लिए लड़े जा रहा है। एक-दूसरे के बाल नोचे जा रहे हैं, थप्पड़ और लात घूंसे चल रहे हैं। आस पास लोगों का जमावड़ा लग गया और लोग तमाशा देखने लगे, लेकिन महिलाओं को इससे कोई मतलब नहीं था।

ये पूरी लड़ाई उस ड्रेस के लिए हो रही थी जो दुकान में केवल एक है और उम्मीदवार दो। दुकानदार दोनों को समझा-समझा कर परेशान हो गया है लेकिन महिलाओं की जंग है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी और आप भी कहेंगे कि कपड़े के लिए ऐसा युद्ध कौन लड़ता है भाई।

चले लात घूंसे, बाल भी नोचे

इस दौरान भीड़ भी जुट गई और लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। किसी ने बीच बचाव किया तो किसी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आज वही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। एक महिला ने दूसरी का पल्ला खींचा, दूसरी ने जवाब में झपटकर उसका हेयरस्टाइल बिगाड़ दिया। फिर एक ने दूसरी को जोरदार चांटा मारा जिसकी गूंज पूरे बाजार ने सुनी। दुकानदार के मन में सिर्फ एक सवाल था “हे भगवान, मैं तो कपड़ा बेच रहा था, ये WWE कैसे शुरू हो गया?”

सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लिए मजे

इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है। कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि आंटियों ने अपना आपा खो दिया है। एक और यूजर ने लिखा 'सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही महिला ने डोल्से और गब्बाना के कपड़े पहने हैं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा कि गलती दुकानदार की है, एक डिजाइन के दो कपड़े रखने चाहिए।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात