वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भारतीय मां की डांट सुनता रहा पालतू कुत्ता, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन; वीडियो वायरल

Desi Mom Scolding Pet Dog : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला अपने पालतू कुत्ते को डांटती नजर आ रही है, जिस पर यूजर्स ने मजेदार और भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं।

हितेश तिवारी

Woman Scolding Dog Viral Video : आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है। खाली समय मिलते ही लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाकर देखते हैं कि क्या नया और वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि लोगों के लिए जानकारी और ट्रेंड्स जानने का भी बड़ा जरिया बन चुका है। इसी बीच एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

पालतू डॉग को डांटती नजर आई देसी मां

वायरल वीडियो में एक पालतू डॉग नजर आता है, जिसे एक महिला डांट रही है। महिला मजाकिया अंदाज में उसे कहती है कि वह बेलन से पीट देगी, लेकिन कुत्ता बिल्कुल शांत बैठा रहता है और बिना प्रतिक्रिया दिए उसकी डांट सुनता रहता है।

वीडियो में यह भी बताया गया है कि कुत्ते के पिछले पैर में चोट लगी हुई है और डॉक्टर ने उसे ज्यादा घूमने-फिरने से मना किया है। इसी वजह से उसे बांधकर रखा गया है, जिससे वह थोड़ा नाराज दिख रहा है। पूरे वीडियो में कुत्ता एकदम मासूम अंदाज में बैठा रहता है, जैसे बच्चे अपनी मां की डांट चुपचाप सुनते हैं।

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

यह वायरल वीडियो X पर @RealPushprajX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, “भारतीय मम्मियों की डांट से कोई नहीं बच सकता।” वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए हैं।

कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया तो कुछ ने कुत्ते के प्रति सहानुभूति जताई। एक यूजर ने लिखा कि “मम्मी ने तो कुत्ते को भी नहीं छोड़ा,” वहीं दूसरे ने कहा कि “कितना शांत होकर डांट खा रहा है।” हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार सही नहीं है।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर