गोपालगंज में मामी-भांजी की शादी (सोर्स:-वीडियो ग्रैब) 
वायरल

गोपालगंज में मामी-भांजी की अनोखी शादी, लोगों ने बताया पागलपन

बिहार के गोपालगंज से मामी-भांजी के अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामी-भांजी ने समलैंगिक विवाह कर के लोगों को चौंका दिया है। लोग वायरल हो रहे इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शानू शर्मा

पटना: प्यार जब सच्चा हो तो कुछ भी मुमकिन है। इस बात को एक बार फिर दो प्रमियों ने सच कर दिखाया है। बिहार के गोपालगंज के रहने वाली मामी-भांजी की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रिश्ते में मामी-भांजी को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने भाग कर शादी कर ली।

वायरल हो रहे वीडियो में दोनो महिलाएं एक मंदिर में शादी करते नजर आ रही है। इस दौरान कुछ लोग उनसे सवाल भी पूछते हैं। जिसपर वो कहती हैं कि हम एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा चूके हैं। अब हम किसी से भी डर कर पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान दोनों एक दूसरे की खूबसूरती की तारीफ करते भी नजर आ रही हैं।

साथ रहने की खाई कसम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ये जोड़ा बताती हैं कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे इसलिए हम भाग कर शादी कर लिए। उन्होंने कहा कि हमने साथ जीने की कसम खाई है। अब हम एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। दोनों का प्यार पिछले तीन सालों से चल रहा था। जिसके बाद अब उन्होंने मंदिर में जाकर शादी कर ली।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

दोनों का प्यार अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। लेकिन उन्होंने अपने प्यार को डंके की चोट पर स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि प्यार में लड़की और लड़का नहीं देखा जाता है। इसमें बस प्यार का रिश्ता है। मामी शर्ट और पैंट में नजर आ रही हैं। वहीं भगनी सारी पहनी दिख रही है।

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों का लगातार कमेंट आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि यह पूरी तरह से पागलपन है। ऐसा नहीं हो सकता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 2036 तक समलैंगिक विवाह आंकड़े काफी हद तक बदल जाएंगे। जिसेस हमारे भविष्य पर काफी असर पड़ेगा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यह सबकुछ बकवास है। यह सब नाटक है। उन्होंने बताया कि यह दोनों सोशल मीडिया पर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। यह उनका एक नया मजाक हो  सकता है। आजकल लोग वायरल होने के लिए कुछ भी करने लगे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा