Screengrab from Posted Video  
वायरल

भीषण गर्मी में पानी को लेकर दो महिलाओं के बीच हुई 'गगरी फाइट', WWE की तरह हुई हाथापाई- देखें Video

मृणाल पाठक

औरतों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन वायरल (Viral Video) होता रहता है। किसी न किसी वजह से इन्हें लड़ते हुए देखा जाता है। लेकिन, जब वह हाथापाई (Women Fight Video) पर उतर आती हैं, तो लड़ाई एक अजीब मोड़ ले लेती है। ऐसे में अगर चक्कर गर्मी के मौसम में पानी का हो तो, आप सोच सकते हैं कि लड़ाई कितनी आगे बढ़ गई होगी। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं एक-दूसरे से हाथापाई करते दिखाई दे रही हैं। 

इतना ही नहीं, यह महिलाएं एक दूसरे को गगरी से मार रही हैं। इस वायरल वीडियो को देखने से साफ़ पता चलता है कि, इन दोनों के बीच लड़ाई पानी के चक्कर में हुई है। इस वीडियो को देखकर लोग इसे इसे गगरी फाइट भी कह रहे हैं। 

 इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, पहले दोनों महिलाएं एक दूसरे पर गगरी से वार करती हैं। फिर अचानक एक महिला के हाथ से गगरी गिर जाती है। उसके बाद एक दूसरे के बाल खींचने लगती है। उसी समय एक तीसरी महिला आकर बीच-बचाव करने की कोशिश करती है, लेकिन वह दोनों महिलाएं रुकने का नाम नहीं लेती हैं। और एक दूसरे को जमकर पीट रही होती हैं। 

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस वीडियो को @AnamikaamberA नाम की यूज़र ने शेयर किया है। इस लड़ाई को देखने के बाद यकीनन आपको हंसी आएगी, लेकिन आप अफ़सोस भी जताएंगे कि आज भी पानी की वजह से छोटे इलाकों में लड़ाई होती है, जो गंभीर बात है। इसलिए पानी की बचत करना बेहद आवश्यक है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान