वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली की सर्दी ने बिगाड़ा क्रिकेट! कोहरे में गेंद फेंकना भूल गया फील्डर, वीडियो वायरल

Delhi Winter Viral Video : दिल्ली के घने कोहरे में गली क्रिकेट खेल रहे लड़कों का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फील्डर को गेंद फेंकने के लिए बल्लेबाज तक दिखाई नहीं देता।

हितेश तिवारी

Delhi Winter Gully Cricket : दिल्ली की सर्दी इस बार कुछ ज्यादा ही असर दिखा रही है। ठंड और कोहरे का हाल ऐसा है कि अब इसका असर रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ खेलों पर भी पड़ने लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मजेदार वीडियो में दिल्ली के लड़कों का “विंटर स्ट्रगल” देखने को मिल रहा है, जहां गली क्रिकेट खेलना भी किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मैदान में क्रिकेट मैच चल रहा है। बल्लेबाज जोश में आकर शॉट खेलता है और फील्डर गेंद पकड़ने के लिए दौड़ पड़ता है, लेकिन इसके बाद जो होता है, वही इस वीडियो को खास बना देता है।

दिल्ली के लड़कों का “विंटर स्ट्रगल”

दरअसल, गेंद पकड़ने के बाद जब फील्डर को उसे वापस क्रीज की ओर फेंकना होता है, तो उसे सामने कुछ भी साफ दिखाई नहीं देता। घना कोहरा इतना ज्यादा है कि न बल्लेबाज नजर आता है, न विकेटकीपर। फील्डर इधर-उधर घूमता रहता है और समझ नहीं पाता कि गेंद आखिर किस दिशा में फेंके।

उसकी कन्फ्यूजन देखकर साफ लगता है कि दिल्ली की सर्दी अब सिर्फ लोगों को ठिठुरा ही नहीं रही, बल्कि गली क्रिकेट के नियम भी बदल रही है। वीडियो यह भी दिखाता है कि कोहरे की परेशानी सिर्फ ड्राइवरों या फ्लाइट पायलटों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लड़कों तक भी पहुंच चुकी है जो रोज क्रिकेट खेलकर अपना तनाव दूर करते हैं।

दिल्ली में अब अंपायर नहीं, कोहरा आउट देगा

यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “ये क्रिकेट नहीं, कोहरे में सर्च ऑपरेशन है।” वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “दिल्ली में अब अंपायर नहीं, कोहरा आउट देगा।”

कई लोगों का कहना है कि दिल्ली की ठंड में गली क्रिकेट खेलना अब किसी एडवेंचर से कम नहीं रहा। ठंड और कोहरे के बीच खेलते इन लड़कों का यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ले आया है, यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO