वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सड़क पर लड़की से बदसलूकी करता दिखा युवक, लड़की बोली- फ्यूचर हसबैंड है; वीडियो वायरल

Boy Harassing Girl : सड़क पर एक युवक द्वारा लड़की से बदसलूकी का वीडियो सामने आया, लेकिन लड़की के जवाब ने मामला पलट दिया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

हितेश तिवारी

Boy Harassing Girl on Road Video : सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर एक युवक और एक नाबालिग लड़की के बीच का मामला दिखाया गया है।

वीडियो एक कार में बैठे शख्स ने रिकॉर्ड किया है, जिसमें वह बताता है कि उसे शुरुआत में लगा कि युवक लड़की को परेशान कर रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि लड़की उससे दूर रहने की कोशिश कर रही है, जबकि युवक बार-बार उसके पास जाने और बात करने की कोशिश करता है।

सारेआम रोड पर युवक ने की लड़की से बदसलूकी

वीडियो बनाने वाले शख्स के अनुसार, उसने देखा कि युवक लड़की को मार रहा था, हाथ पकड़ रहा था और गाली दे रहा था। यह देखकर उसने बीच में दखल देने का फैसला किया और गाड़ी रोककर युवक से सवाल किया।

लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। लड़की ने खुद आगे आकर कहा कि वह युवक उसका “फ्यूचर पति” है और वह उसे मार सकता है, गाली दे सकता है। यह जवाब सुनकर शख्स भी हैरान रह गया और बिना कुछ कहे वहां से निकल गया।

लोगों ने इसे समाज की सोच पर सवाल बताया

इस वीडियो को X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

कुछ लोगों ने इसे समाज की सोच पर सवाल बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसे मामलों में दखल देना भी जोखिम भरा हो सकता है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में जागरूकता की जरूरत को दिखाती हैं।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की