Car Crash Viral Clip : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को X यूजर @wayne_m159 ने शेयर किया है, जिसके बाद यह लाखों लोगों तक पहुंच चुका है।
अब तक इस क्लिप को 4.1 मिलियन यानी करीब 41 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में दिखाया गया मंजर इतना भयावह है कि इसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। लोग कमेंट में पूछ रहे हैं कि ऐसी स्थिति में आखिर कोई ड्राइवर खुद को कैसे बचा सकता है।
वीडियो में साफ नजर आता है कि एक कार सामान्य रफ्तार से सड़क पर आगे बढ़ रही होती है। सामने से एक भारी-भरकम ट्रक आ रहा होता है। अचानक ट्रक का अगला हिस्सा संतुलन खो देता है और केबिन मुड़ जाता है।
इसके बाद ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी सड़क पर फैल जाता है। इससे पहले कि कार चालक कुछ समझ पाता, ट्रक का पिछला भाग सीधे कार के ऊपर गिर जाता है। टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि कार के परखच्चे उड़ जाते हैं। कुछ ही सेकंड में ट्रक भी टूटकर सड़क पर बिखर जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : अमेजन इंडिया की कर्मचारी ने मेहंदी में बनवाया कंपनी का स्माइल लोगो, ऑफिस लव स्टोरी बनी शादी
इस वीडियो ने सड़क सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स ने इसे बेहद दर्दनाक बताया, तो कुछ ने ड्राइविंग के दौरान सुरक्षित दूरी और नियंत्रित गति बनाए रखने की सलाह दी। विशेषज्ञों का मानना है कि हाईवे पर चलते समय डिफेंसिव ड्राइविंग अपनाना बेहद जरूरी है।
सीट बेल्ट पहनना, सुरक्षित दूरी रखना और सामने वाले वाहन की गतिविधियों पर नजर रखना हादसों के खतरे को कम कर सकता है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सड़क पर एक छोटी सी तकनीकी खराबी या लापरवाही भी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।