वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Viral Society Video: बैरियर तोड़कर निकला कार चालक, फिर सिक्योरिटी गार्ड को दिया धक्का

Viral Car Crash Video : सोशल मीडिया पर एक सोसाइटी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार चालक ने बैरियर तोड़ दिया और बाद में सिक्योरिटी गार्ड को धक्का मार दिया।

हितेश तिवारी

Car Driver Barrier Break : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग गुस्से में नजर आ रहे हैं। वायरल क्लिप किसी रिहायशी सोसाइटी का बताया जा रहा है, जहां एंट्री और एग्जिट गेट पर लगा बैरियर नीचे था।

इसी दौरान एक कार चालक वहां से बाहर निकलने पहुंचता है। गेट के पास मौजूद सिक्योरिटी गार्ड बैरियर हटाने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन कार चालक के पास कुछ सेकंड इंतजार करने का धैर्य भी नहीं था। उसने सीधे बैरियर तोड़ते हुए अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दी।

कार चालक बैरियर तोड़कर सोसाइटी में घुसा

वीडियो में आगे जो हुआ, उसने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया। बैरियर तोड़ने के बाद कार चालक थोड़ी दूर जाकर गाड़ी रोकता है और वापस सिक्योरिटी गार्ड के पास आता है। इसके बाद वह गार्ड को धक्का मार देता है।

लोगों का कहना है कि अगर चालक के पास इतनी जल्दी थी कि वह कुछ सेकंड नहीं रुक सकता था, तो फिर गार्ड को धक्का देने के लिए समय कहां से आ गया। पूरी घटना वहां लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो देख भड़के लोग

यह वायरल वीडियो X पर @Wellutwt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया, “इतनी कौन सी जल्दी है भाई, अब क्या धक्का मारने से सुकून मिल गया?” वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

एक यूजर ने लिखा, “इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” दूसरे ने कहा, “ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई जरूरी है।” वहीं कई लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड के समर्थन में आवाज उठाई है।

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस