वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

भारी बारिश में चूहे ने चप्पल को बनाया नाव, पानी के बीच ऐसे पार किया रास्ता; लोग बोले- ‘डूबते को चप्पल का सहारा

Rat Viral Video : भारी बारिश के बीच पानी से भरे रास्ते को पार करते चूहे का वीडियो वायरल हो रहा है। चूहे ने तैरती चप्पल को ही अपनी नाव बना लिया, जिसे देखकर यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हितेश तिवारी

Rat Uses Slipper : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर पानी भरने से जहां लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं जानवर भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं।

वायरल क्लिप में एक चूहा तेज बारिश के बीच पानी से भरे रास्ते को पार करने के लिए एक तैरती हुई चप्पल का सहारा लेता नजर आ रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अलग-अलग अकाउंट से शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने इसे शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'डूबते को तिनके का सहारा और डूबते हुए चूहे को चप्पल का सहारा।'

भारी बारिश में चूहे ने चप्पल को बनाया नाव

वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के कारण सड़क और आसपास का इलाका पानी से भर गया है। इसी दौरान पानी में एक लाल रंग की चप्पल तैरती नजर आती है। चूहा उस चप्पल पर बैठ जाता है और उसी के सहारे पानी के बीच आगे बढ़ता दिखाई देता है।

ऐसा लग रहा है जैसे चप्पल उसके लिए छोटी सी नाव बन गई हो। चूहा काफी आराम से उस पर बैठकर पानी पार करता नजर आता है। किसी व्यक्ति ने इस पूरे दृश्य को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखकर लोगों का ध्यान चूहे के इस अनोखे अंदाज पर जा रहा है।

लोग मजाक में बोले- ‘डूबते को चप्पल का सहारा’

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर जमकर मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि चप्पल ने नाव का काम कर दिया। वहीं, दूसरे ने कहा कि यहां 'डूबते को तिनके का सहारा' वाला मुहावरा सच होता दिख रहा है। कुछ यूजर्स ने चूहे की समझदारी की तारीफ करते हुए कहा कि उसके लिए यह चप्पल किसी मददगार से कम नहीं थी।

एक यूजर ने मजाक में लिखा कि बाहर निकलने के बाद चूहा इसी चप्पल को अपना 'रक्षक' समझकर काट सकता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने वीडियो के मजेदार पहलू से अलग चूहे की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। एक यूजर ने सवाल किया कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने बाद में चूहे को सुरक्षित बाहर निकाला या नहीं। कुल मिलाकर, बारिश के बीच चप्पल पर सवार चूहे का यह अनोखा नजारा इंटरनेट पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है।

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी