वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘लगाई दिही चोलिया के हुक राजाजी’ पर देसी रैप ने मचाया धमाल, करोड़ों दिल जीत गया वीडियो

Bhojpuri Rap Remix : भोजपुरी म्यूजिक और रैप का शानदार फ्यूजन इन दिनों सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत रहा है। इस वीडियो को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज, लाखों लाइक्स और लोगों की तारीफ भी मिल रही है।

हितेश तिवारी

Viral Rap Video : इंडिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और सोशल मीडिया इसका सबसे बड़ा सबूत बन चुका है। खासकर इंस्टाग्राम पर हर दिन ऐसे-ऐसे कलाकार सामने आ रहे हैं, जो अपने हुनर से लोगों को हैरान कर रहे हैं। कभी डांस, कभी सिंगिंग तो कभी रैप- हर गली में नया टैलेंट छुपा है।

ऐसा ही एक रैपर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसने मशहूर भोजपुरी गाने ‘लगाई दिही चोलिया के हुक राजाजी’ को रैप स्टाइल में पेश कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। देसी बीट्स और रैप का यह अनोखा कॉम्बिनेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

भोजपुरी गाने पर किया रैप का वीडियो वायरल

यह वायरल वीडियो करीब दो हफ्ते पहले इंस्टाग्राम यूजर Onus Chaurasia (@onusbrand) ने पोस्ट किया था। वीडियो में वह कार के अंदर बैठकर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रैप करता नजर आता है। उन्होंने भोजपुरी गाने की धुन पर अपने बोल जोड़ते हुए कुछ इस अंदाज में रैप किया कि सुनने वाले झूम उठे।

रैप के बोल हैं- “ओ तेरा सूट सलवार, मेरे दिल पे करे वार, मैं यूपी का लड़का, तू रहती बिहार…”। यही देसी टच और मजेदार लिरिक्स इस रील की सबसे बड़ी ताकत बन गए। चौरसिया ने कैप्शन में लिखा-“व्यूज के लिए शुक्रिया” और खुद को इंस्टा बायो में India’s All Rounder Rapper बताया है। इस एक वीडियो ने उनकी पहचान सोशल मीडिया पर और मजबूत कर दी।

लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर की जमकर तारीफ

इस रैप वीडियो को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज, 28 लाख से अधिक लाइक्स और 27 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। लोग कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई यूजर्स इसे “देसी रैप का लेवल” बता रहे हैं।

कुछ लोग इसे भोजपुरी म्यूजिक और रैप का परफेक्ट फ्यूजन कह रहे हैं। जिस गाने पर यह रैप बना है, वह असल में भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला (कल्लू) का हिट गाना है। यह वायरल रील साबित करती है कि अगर टैलेंट में दम हो, तो साधारण सा वीडियो भी करोड़ों दिलों तक पहुंच सकता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन