जनसुराज के मंच पर लौंडा डांस, प्रशांत किशोर (फोटो-सोशल मीडिया) 
वायरल

'ऐसे बदलेंगे बिहार', जनसुराज के मंच पर लौंडा नाच का VIDEO हुआ वायरल तो ट्रोल हुए प्रशांत किशोर

बिहार में जनसुराज के मंच पर लौंडा नाच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कथित तौर पर जनसभा में प्रशांत किशोर के आने से पहले भीड़ को रोकने के लिए लौंडा नाच का सहारा लिया गया।

Saurabh Pal

पटनाः बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इस लोकतांत्रिक पर्व को लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। हर दल अपने-अपने तरीके से प्रचार प्रसार कर रहा है, लेकिन प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज, जो काफी प्रगतिशील पार्टी मानी जा रही है उसके प्रचार का अनूठा तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पार्टी के मंच पर लौंडा नाच का आयोजन किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, एक युवक साड़ी पहने हुए नाच रहा है। उसके साथ एक युवक काले रंग के कुर्ते में नाच कर रहा है। मंच पर जनसुराज का पोस्टर लगा हुआ है, जिसमें प्रशांत किशोर की फोटो भी स्पष्ट नजर आ रही है।

'ऐसे बदलेंगे बिहार'

वीडियो में जनसुराज के मंच पर कुछ पार्टी के नेता भी बैठे हुए हैं, जो लौंडा नाच का लुत्फ ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पांडे की सभा में लवंडा डांस कराया जा रहा है। क्या बिहार को ऐसे बदलेंगे ?

भीड़ को रोकने के लिए किया गया लौंडा नाच का आयोजन

सोशल मीडिया पर दावे के अनुसार यह वीडियो जनसभा में प्रशांत किशोर के आने से पहले का है। यह आयोजन भीड़ को रोकने के लिये किया गया था। गौरतलब है कि चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की पॉलिटिक्स अन्य दलों व नेताओं के मुकाबले काफी अलग है। वह अपने चुनावी भाषणों में अक्सर बिहार के पिछड़ेपन का जिम्मेदार राज्य के लोगों के राजनीतिक रूझान को जिम्मेदार मानते हैं। वह शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क और पानी की अक्सर बात करते हैं। इसके साथ बिहार में क्रांतिकारी बदलाव का दावा करते हैं। इतना ही नहीं बिहार में होने वाले आरकेस्ट्रा और द्विअर्थी गानों की भी खिलाफत करते हैं।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार