वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

वंदे भारत स्लीपर के उद्घाटन के बाद ट्रेन में फैली गंदगी का वीडियो वायरल, लोगों ने यात्रियों पर उठाए सवाल

Vande Bharat Sleeper Train : उद्घाटन के दिन ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अंदर फैली गंदगी का वीडियो वायरल, जिसमें फर्श पर बिखरे प्लास्टिक कप और पैकेट यात्रियों के सिविक सेंस पर सवाल खड़े हुए।

हितेश तिवारी

Vande Bharat Viral Video : वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन को भारतीय रेलवे की सबसे आधुनिक और लग्जरी ट्रेनों में गिना जा रहा है। शनिवार को हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर इस हाईटेक ट्रेन का उद्घाटन हुआ था, लेकिन उसी दिन शाम होते-होते इसकी चमक फीकी पड़ती नजर आई।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रेन के अंदर फैली गंदगी साफ देखी जा सकती है, जिसने यात्रियों के सिविक सेंस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो मालदा स्टेशन पर रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है। इसमें एक यात्री ट्रेन के अंदर का हाल दिखाता है, जहां फर्श पर इस्तेमाल किए हुए प्लास्टिक कप, खाने के पैकेट और चम्मच बिखरे पड़े हैं।

हैरानी की बात यह है कि यह स्थिति ट्रेन के उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद देखने को मिली। जिस ट्रेन को हाईटेक सुविधाओं और प्रीमियम ट्रैवल अनुभव के लिए लॉन्च किया गया था, उसी में इतनी जल्दी सफाई की नौबत आ जाना लोगों को चौंका रहा है।

वीडियो देख भड़के लोग, बोले- देश को दुश्मनों की जरूरत ही नहीं

वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि समस्या सिस्टम की नहीं, बल्कि सोच की है। कुछ लोगों ने भारत में जापान जैसी स्कूलिंग और सिविक ट्रेनिंग लागू करने की बात कही, ताकि सार्वजनिक जगहों को साफ रखने की आदत बचपन से डाली जा सके।

एक यूजर ने लिखा कि ऐसी घटनाओं को देखकर लगता है कि देश को दुश्मनों की जरूरत ही नहीं है। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनें तभी सफल होंगी, जब यात्री भी जिम्मेदारी और अनुशासन का परिचय दें।

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप