नशे में धुत्त कार चालक (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया) 
वायरल

Vadodara Accident: वडोदरा में नशे में धुत्त रहीशजादों की बेकाबू कार ने ली महिला की जान, 7 घायल

Vadodara Road Accident: गुजरात के वडोदरा में करेलीबाग इलाके में अमीरजादें अपनी तेज रफ्तार वोक्सवैगन कार से लोगों को रौंदते चले गए। रहीशजादें पूरी तरह से नशे में धुत्त थे।

सौरभ शर्मा

अहमदाबाद: वडोदरा के करेलीबाग इलाके में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार वोक्सवैगन कार ने सड़क पर कहर बरपा दिया। होली की खरीदारी के लिए निकली हेमाली पटेल नाम की महिला की इस दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चियां भी शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी रक्षित चौरसिया को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि कार मालिक का बेटा प्रांशु चौहान फरार हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या वे नशे में थे और दुर्घटना लापरवाही थी या कुछ और।

यह भयानक हादसा बुधवार रात आम्रपाली शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही वाहन सड़क पर बिखर गए। हादसे में हेमाली पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 और 12 साल की दो बच्चियों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी कौन हैं और पुलिस की कार्रवाई?

कार चला रहा रक्षित चौरसिया एमएस यूनिवर्सिटी में लॉ का छात्र है, जबकि प्रांशु चौहान पारुल यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहा है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने रक्षित को पकड़ लिया, जबकि प्रांशु भागने में कामयाब रहा, लेकिन वीडियो फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमर ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना नशे में की गई थी या फिर सिर्फ तेज रफ्तार के कारण हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रक्षित चौरसिया क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकलने के बाद कुछ बोलता नजर आ रहा है, जबकि प्रांशु उससे खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में रक्षित बार-बार प्रांशु से ‘एक और राउंड?’ पूछता नजर आता है, जिससे संदेह और गहरा गया है कि क्या यह सिर्फ एक हादसा था या फिर कुछ और? अब पुलिस सीसीटीवी, प्रत्यक्षदर्शी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय