वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जिम में एक्सरसाइज करते-करते गिरे SOG जवान, CCTV में कैद हुई आखिरी सांस; अचानक मौत से मचा हड़कंप

Gym Death Video : उत्तराखंड में जिम में व्यायाम कर रहे SOG जवान गिरीश भट्ट की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, शुरुआती जांच में कार्डिएक अरेस्ट की आशंका जताई है।

हितेश तिवारी

SOG Jawan Death : उत्तराखंड के बनबसा से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां उत्तराखंड पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात जवान गिरीश भट्ट की जिम में एक्सरसाइज करते समय अचानक मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।

इस दौरान वह रोज की तरह व्यायाम करने के लिए जिम पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिम में वर्कआउट करने के दौरान SOG जवान की मौत

जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय गिरीश भट्ट मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में बनबसा के भजनपुर क्षेत्र में रह रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह सामान्य तरीके से वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक असहज महसूस करने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े।

जिम में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। उनके साथियों और परिचितों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट मानी जा रही है

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट यानी अचानक हृदय गति रुकना मानी जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। हाल के वर्षों में देश के कई हिस्सों से जिम, डांस, खेलकूद या सामान्य गतिविधियों के दौरान अचानक मौत के ऐसे मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कार्डिएक अरेस्ट की स्थिति में तुरंत CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देना और मरीज को जल्द अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी होता है। समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से कई मामलों में जान बचाई जा सकती है।

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार