योगी आदित्यनाथ, ओम प्रकाश राजभर, ब्रजेश पाठक, अनुप्रिया पटेल, केतकी सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
वायरल

यूपी पुलिस के फाइनल रिजल्ट पर कटा बवाल, OBC से कम हुई EWS की मेरिट तो ट्रोल हुए राजभर व अनुप्रिया

यूपी पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट आ गया है। 60 हजार रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए बुलाया गया है। यह इस भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण है। लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी चौंकाने वाली मेरिट लिस्ट आई है।

Saurabh Pal

लखनऊः यूपी पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट आ गया है। 60 हजार रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए बुलाया गया है। यह इस भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण है। लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी चौंकाने वाली मेरिट लिस्ट आई है, जिसके चलते सोशल मीडिया बवाल मच गया है। इस रिजल्ट को लेकर योगी सरकार के मंत्रियों पर मीम्स बनाकर निशाना साधा जा रहा है।

दरअसल यूपी पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में इस बार भी ओबीसी पर EWS भारी पड़ी है। जारी परीक्षा परिणाम में  चौंकाने वाली बात यह कि EWS में लड़कों का कटऑफ OBC से नीचे आ गया है। EWS में लड़कों का कटऑफ 209 और लड़कियों का 193 गया है। जबकि OBC लड़कों का 216 और लड़कियों का 200 गया है। 60 हजार 244 पदों के लिए 48 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

वहीं जनरल कैटेगरी में लड़कों का कटऑफ 225 और महिलाओं का 212 गया है। जबकि SC कैटेगरी के लड़कों का 196, लड़कियों का 180 नंबर गया है। वहीं, ST कैटेगरी में लड़कों का 170, लड़कियों का 146 नंबर कटऑफ गया है।

सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि "ले भाईयों हिन्दू... ओम फोम..."

वहीं एक यूजर ने लिखा तंज कसते हुए लिखा कि "सभी #ओबीसी #SC #ST को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती मुबारक हो।"

बता दें कि 1 लाख 74 हजार 316 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। यानी पदों से 3 गुना अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए थे। पुलिस भर्ती प्रक्रिया की विज्ञप्ति अक्टूबर, 2023 में निकली थी। इसके लिए पहले फरवरी में परीक्षा हुई, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा दोबारा करानी पड़ी। पेपर लीक को लेकर सियासी हंगामा हुआ था।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...