वायरल पोस्ट का स्क्रीशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जल्दी में UPI से 50 की जगह भेज दिए 500 रुपये, ऑटो ड्राइवर ने दिखाई ऐसी ईमानदारी कि दिल जीत लिया

Honest Auto Driver ऑफिस की जल्दी में एक शख्स ने ऑटो वाले को UPI से 50 की जगह गलती से 500 रुपये भेज दिए। लेकिन ऑटो ड्राइवर ने जो किया, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

हितेश तिवारी

Auto Driver Honesty : सुबह के समय ऑफिस जाने की जल्दी में अक्सर लोग छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ, जिसकी कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह व्यक्ति ऑफिस के लिए लेट हो रहा था, इसलिए उसने जल्दी-जल्दी एक ऑटो पकड़ा और मेट्रो स्टेशन पहुंच गया। रास्ते में वह अपने फोन पर ईमेल चेक करता रहा।

मेट्रो स्टेशन पहुंचकर उसने बिना ध्यान दिए UPI ऐप खोला और ऑटो वाले को भुगतान कर दिया। भुगतान करने के बाद वह आगे बढ़ गया, लेकिन तभी पीछे से ऑटो ड्राइवर उसे जोर-जोर से आवाज लगाता हुआ बुलाने लगा।

रेडिट पर शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

ऑटो ड्राइवर ने कहा, “किसी का नुकसान करके धंधा नहीं करना साहब।”

ऑटो ड्राइवर की आवाज सुनकर शख्स को लगा कि शायद वह और पैसे मांग रहा है। लेकिन जब ऑटो वाला उसके पास पहुंचा, तो उसने कहा, “सर, आपने गलती से एक जीरो ज्यादा लगा दिया है। 50 की जगह 500 रुपये आ गए हैं।”

यह सुनकर शख्स हैरान रह गया और तुरंत फोन चेक किया, तो देखा कि सच में उससे गलती हो गई थी। इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने बिना किसी बहस के उसका QR कोड स्कैन किया और तुरंत 450 रुपये वापस कर दिए। साथ ही उसने कहा, “सुबह-सुबह किसी का नुकसान करके धंधा नहीं करना साहब।” पोस्ट का लिंक...

यूजर्स ने ऑटो वाले की ईमानदारी की तारीफ की

यह घटना Reddit के r/PataHaiAajKyaHua पेज पर शेयर की गई, जहां यूजर ने लिखा कि रोजाना स्कैम और बदतमीजी की खबरें सुनने के बाद यह अनुभव उसके लिए दिल खुश कर देने वाला था। पोस्ट के वायरल होते ही लोग ऑटो ड्राइवर की जमकर तारीफ करने लगे।

कई यूजर्स ने लिखा कि ईमानदारी आज भी जिंदा है, जबकि कुछ ने कहा कि ऐसे लोगों को सम्मान मिलना चाहिए। इस छोटी-सी घटना ने यह साबित कर दिया कि भले ही दुनिया में धोखाधड़ी की कहानियां ज्यादा सुनने को मिलती हों, लेकिन सच्चाई और ईमानदारी अभी भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स