File Photo 
वायरल

घने जंगल में भूखे-प्यासे रहे दो भाई! एक महीने बाद इस हालत में मिले ज़िंदा- फोटो

मृणाल पाठक

इन दिनों एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला दो भाइयों (Brothers) का है, जो पूरे एक महीने तक जंगल में खो गए थे। हालांकि, अब उन्हें बचा लिया गया है। यह दोनों भाई अमेजन रेन फॉरेस्ट (Amazon Rainforest) में खो गए थे।यह मामला ब्राज़ील (Brazil) के मैनीकोर का है। यह दोनों भाई 18 फ़रवरी यानी लगभग 27 दिनों तक लापता था। लेकिन, अब इन दोनों भाइयों को 15 मार्च को ढूंढ लिया गया है। 

यह दोनों भाई पामैरा जनजाति के हैं। बड़ा भाई 8 साल का है, जिसका नाम ग्लेसन कार्वाल्हो रिबेरो है, जबकि छोटा भाई 6 वर्षीय ग्लेको कार्वाल्हो रिबेरो है। जब यह दोनों जंगल में घूम गए थे, तब अमेजन रेन फॉरेस्ट में लकड़ी काट रहे एक शख्स की नजर इन दोनों भाइयों पर पड़ी। जहां से उन दोनों को बोट के जरिए लोकल टाउन हॉल लाया गया। पब्लिक सिक्योरिटी सेक्रेटेरिएट के अनुसार उन्हें अब प्लेन से राज्य की राजधानी मनौस ले जाया जाएगा। 

इन दोनों भाइयों की तस्वीरें भी सामने आ गई है। जिसमें वो काफी दुबले पतले नज़र आ रहे हैं। इन भाइयों की सुरक्षा के लिए मैनीकोर के डॉक्टरों को एक्सपर्ट्स ने हेल्थ गाइडलाइन भी दी। वहीं लोकल फायर और पुलिस डिपार्टमेंट ने इन बच्चों की तलाश बंद कर दी थी। हालांकि, पामैरा जनजाति के लोगों ने उनकी खोज जारी रखी थी।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?