वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती ट्रेन की छत पर स्टंट करता युवक फिसलकर गिरा; वायरल वीडियो देख भड़के लोग, कई यूजर्स बोले- AI है

Train Stunt Viral Video तेज रफ्तार ट्रेन की छत पर स्केटिंग कर रहा युवक अचानक फिसलकर नीचे गिर जाता है और दूसरी ट्रेन में बैठे लोग इसे लाइव रिकॉर्ड करते हैं। वायरल वीडियो को देख लोगों ने चिंता जाहिर की।

हितेश तिवारी

Skating On Train : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। वीडियो में तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रेन की छत पर एक युवक स्केटिंग करता दिखाई देता है। हवा की तेज रफ्तार और ट्रेन की स्पीड को चुनौती देते हुए वह कुछ देर तक खुद को संतुलित रखने की कोशिश करता है।

देखने वालों को लगता है कि वह किसी फिल्मी स्टाइल में स्टंट कर रहा है। लेकिन अगले ही पल हालात ऐसे बदलते हैं कि देखने वालों के होश उड़ जाते हैं। ट्रेन के ऊपर स्केटिंग करते-करते अचानक युवक का पैर फिसल जाता है और वह अपना बैलेंस पूरी तरह खो देता है।

लोगों ने कहा- एआई जनरेटेड, वास्तविक घटना नहीं

वीडियो में दिखाई देता है कि युवक जैसे ही फिसलता है, उसका पैर हवा में उछलता है और वह सीधा नीचे की ओर गिरने लगता है। ठीक उसी समय सामने वाली पटरी से दूसरी ट्रेन गुजर रही होती है। उस ट्रेन में बैठे यात्री इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे। हादसा इतनी तेजी से होता है कि वीडियो बनाने वालों की चीख निकल जाती है और कैमरा जोर से हिलने लगता है। दावा किया जा रहा है कि हादसा कुछ ही सेकंड में हो गया और किसी के पास युवक को बचाने का मौका नहीं था। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को एआई जनरेटेड बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह वास्तविक घटना नहीं लगती।

लोगों ने वीडियो देख जताई चिंता

वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @BeniwalRajesh1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

एक अन्य यूजर ने गुस्सा जताते हुए कहा कि ऐसे स्टंट करके युवा अपनी और अपने परिवार की जिंदगी खतरे में डालते हैं। वहीं एक और यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा कि स्टंट करने का यही अंजाम होता है, अब निकल गई हवा। वीडियो के बाद लोग फिर से इस बात पर जोर दे रहे हैं कि रेलवे ट्रैक या ट्रेन पर स्टंट करना जानलेवा और पूरी तरह गैरकानूनी है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन