वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

Samosa Vendor Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन में समोसे बेचने वाला एक व्यक्ति समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा दिखाई दे रहा है।

हितेश तिवारी

Train Samosa Vendor Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है।

वीडियो में एक व्यक्ति, जो ट्रेन में समोसे बेचता हुआ दिखाई दे रहा है, बेहद लापरवाही भरे तरीके से बैठा नजर आता है। वीडियो देखने के बाद लोग खाने की साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है और किस ट्रेन का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

ट्रेन में समोसे की ट्रे में पैर रखतक बैठा विक्रेता

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रेन के अंदर बैठा हुआ है और उसके पास समोसे रखने वाली ट्रे रखी हुई है। हैरानी की बात यह है कि उसने उसी ट्रे को जमीन पर रखकर उस पर अपना पैर रखा हुआ है।

वीडियो में वह आराम से फोन पर बात करता भी दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। कई यूजर्स ने कहा कि लोग जिस खाने को भरोसे के साथ खरीदते हैं, उसकी गुणवत्ता और साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

रेलवे ने मामले से जुड़ी जानकारी मांगी

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर रेलवे की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

मामले पर जवाब देते हुए रेलवे से जुड़ी सेवा ने जानकारी मांगी और कहा कि घटना की जांच के लिए ट्रेन नंबर, घटना की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी साझा की जाए। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर चर्चा जारी है और लोग खाने से जुड़ी स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

Delhi Protest Live: राहुल गांधी जा रहे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से करेंगे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा