वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ट्रेन में बिना ब्रांड पानी बेचने पर बवाल, यात्रियों ने पैंट्री स्टाफ को घेरा; IRCTC ने मांगा PNR

Train Overcharging : आश्रम एक्सप्रेस में बिना ब्रांड पानी की बोतल बेचने पर यात्रियों और पैंट्री स्टाफ के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल हुआ। मामले में IRCTC ने जवाब देते हुए PNR मांगा है।

हितेश तिवारी

Viral Train Video : भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों की सबसे आम शिकायतों में से एक है ट्रेनों में होने वाली ओवरचार्जिंग। खासकर पानी और खाने-पीने की चीजों को लेकर यह मुद्दा बार-बार सामने आता रहा है। अब इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के पैंट्री स्टाफ को बिना ब्रांड की पानी की बोतल बेचते हुए पकड़ा गया।

यह घटना आश्रम एक्सप्रेस (12916) की बताई जा रही है, जो दिल्ली और गुजरात के साबरमती के बीच चलती है। वीडियो में यात्रियों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है, जो पैंट्री बॉय से नियमों को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं।

बिना ब्रांड की पानी की बोतल पर विवाद

करीब दो मिनट के इस वायरल वीडियो में एक यात्री हाथ में पानी की बोतल लेकर कहता है-“आपको जो करना है कर लो, हम तो यही बेचेंगे।” इसके बाद ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री पैंट्री स्टाफ से पूछते हैं कि क्या रेलवे ने इस तरह की बोतल बेचने की अनुमति दी है और किसके आदेश पर यह किया जा रहा है।

यात्रियों का आरोप है कि पैंट्री बॉय पिछले दो घंटे से बिना ब्रांड की बोतलें बेच रहा था, जिन पर न तो सही सील थी और न ही कोई भरोसेमंद पहचान। गुस्साए यात्री उससे उसका ID कार्ड दिखाने की मांग करते हैं, लेकिन पैंट्री स्टाफ फोन निकालकर वीडियो बनाने से मना करता है और ID दिखाने से बचता नजर आता है।

पैंट्री स्टाफ मनमाने दामों पर संदिग्ध पानी बेच रहा

इस वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर @RajneetiTadka नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया कि रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन में सिर्फ ‘रेल नीर’ बेचना अनिवार्य है, इसके बावजूद पैंट्री स्टाफ मनमाने दामों पर संदिग्ध पानी बेच रहा था। पोस्ट के वायरल होने के बाद IRCTC ने मामले पर संज्ञान लिया और शिकायतकर्ता से उसका PNR नंबर मांगा, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ऐसा मामला सामने आया हो। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में ओवरचार्जिंग एक पुरानी समस्या है, लेकिन कार्रवाई अक्सर उन्हीं मामलों में होती है जो सोशल मीडिया तक पहुंच जाते हैं। इस वीडियो के बाद एक बार फिर रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा, सेहत और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना