Photo Credit- Instagram/Shazz Shameem 
वायरल

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बीच सड़क पर किया ऐसा काम; लोग रह गए हैरान, देखें वीडियो

दामिनी सिंह

मुंबई : सड़कों (Rods) पर आते-जाते समय आपने कंकड़-पत्थर (Pebbles and Stone) जरूर देखे होंगे। हमें सड़क पर पत्थरों से होने वाली दुर्घटनाओं जैसे हादसों के बारे में भी सुनने को मिलता है। कभी-कभी ये छोटे-छोटे कंकड़, पत्थर इतने खतरनाक हो जाते हैं कि अगर ये सिर (Head) पर लग जाएं तो लोगों की जान पर भी बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस वाला कुछ ऐसा करता नजर आ रहा है। इसे देख लोग ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, Shazz Shameem शमीम नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने ट्रैफिक पुलिस वाले का ऐसा वीडियो लोगों के बीच शेयर किया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। बता दें, वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर कई कंकड़-पत्थर नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस का एक जवान हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर पत्थर साफ करता दिख रहा है। वह इसे नजरअंदाज़ कर सकता था, लेकिन उन्हें बिना किसी झिझक के लगन से और बिना किसी हिचकिचाहट के सड़क साफ कर दिया।

आपको बता दें, इस वीडियो को अब तक 10 लाख 53 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और वायरल हो रहे वीडियो को अब तक 3 हजार 700 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। जिसमें लोग ट्रैफिक पुलिस वाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे अपना आइडल मान रहे हैं।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात