वायरल

लड़की ने कोरोना टेस्‍ट की जगह बॉस को भेज दी सेक्‍शुअल बीमारी की रिपोर्ट, Video शेयर कर बताई कहानी

इस लड़की ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर इस वाकये के बारे में बताते हुए वीडि‍यो शेयर किया है।

काजल चोपड़े

नई दिल्‍ली, पूरी दुनिया में इस समय कोरोना (Corona Virus) कहर बरपा रहा है। वही एक बार फिर देश और दुनिया में कोरोना संक्रमित (Corona Positive) लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस लड़की ने माना कि उससे अपने ऑफिस मई गलती से कोविड रिपोर्ट की जगह अपनी सेक्‍शुअल बीमारी की रिपोर्ट भेज दी।  इस वजह से अब उसे बहुत शर्म का सामना करना पड़ा। 

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, इस लड़की का नाम केटी फ्लाइट है। इस लड़की ने अपने टिकटॉक (Tik Tok) अकाउंट पर इस वाकये के बारे में बताते हुए वीडि‍यो शेयर किया है। इस वीडियो में लड़की ने बताया कि उसके बॉस ने उससे कोविड रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन उसने बॉस को अपनी सेक्‍शुअल बीमारी की रिपोर्ट भेज दी।  उसने आगे बताया कि, इस वजह से उसका चेहरा शर्म से लाल हो गया।  उसने बताया कि कोविड टेस्‍ट की रिपोर्ट भेजने की जगह उसने एसटीआई की रिपोर्ट भेज दी। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  इस वीडियो पर कई लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे है।  टिक टॉक पर देखने के बाद एक यूजर्स ने कहा, "Screaming HAHAHAH। " वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि इसके लिए सीधे तौर से आप ही जिम्मेदार हैं।  

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी