Pic : Chaii Stop 
वायरल

इस कैफे ने निकाला अनोखा नियम 'बदतमीजी' के लिए देना पड़ता है दोगुना बिल, तमीज से चाय मांगने पर मिलता है जबरदस्त डिस्काउंट

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : जब बच्चे काफी छोटे होते हैं तभी से उनके पैरेंट्स उन्हें लोगों के साथ अच्छा व्यवहार और उनसे विनम्रता से बात करना सिखाते हैं। जब वो थोड़े बड़े होते हैं तो भी उन्हें लोगों से विनम्रता से ही बात करने के लिए कहते हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें बात करने की तमीज नहीं होती और वो रूडली भी बात करते हैं। ऐसे लोगों को सबक सीखाने के लिए एक कैफे ने जबरदस्त तरीका अपनाया है। 

इस कैफे में जो भी अच्छा व्यवहार करता है, उसे कैफे डिस्काउंट (Discount) देता है और बुरा बर्ताव करने वालों को दोगुना बिल चुकाना पड़ता है। दरअसल, यूनाइटेड किंगडम (UK) का ‘Chaii Stop’ नाम का एक कैफ़े इस वक्त सोशल मीडिया पर अपनी यूनिक स्कीम की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। आपको बता दें कि इस कैफे में चाय पीने वालों के लिए एक ही चाय के 3 अलग-अलग दाम है। जी हां चाय के टेस्ट या क्वांटिटी में जरा भी अंतर नहीं है, लेकिन दाम में जमीन आसमान का अंतर है। 

इस कैफे के मुताबिक अगर आप यहां चाय प्यार से और तमीज से मांगेंगे तो आपको चाय की कीमत कम चुकानी होगी। वहीं अगर आप चाय बदतमीजी से या रूडली व्यवहार (rude Behaviour) के साथ मांगेंगे तो आपको रूडली व्यवहार के लिए एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। जी हां आपने सही सुना और वो भी दुगना। जहां विनम्र भाव से आपको एक चाय के लिए केवल 460 रुपये देना पड़ेगा तो वहीं बुरे व्यवहार के साथ उसी चाय के लिए 920 रुपये का बिल देना पड़ता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान