Pic : @kadaipaneeeer  
वायरल

चाय की तलब ऐसी की मिनटों में लगवा दिया ट्रैफिक जाम, Tea lover बस ड्राइवर का वीडियो हुआ वायरल

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : ठंडी अपने चरम पर है और ऐसे में कहीं अगर गरमा गर्म चाय (Tea) दिख जाए तो उसे कौन नहीं पीना चाहेगा भला। दुनिया के किसी भी कोने में चाय प्रेमियों की कमी नहीं है। चाय की तलब (Tea Lover) ऐसी होती है, जिसके आगे कुछ और सूझता ही नहीं है। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक चाय लवर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी बोल उठेंगे कि चाय के आगे कुछ भी नहीं है। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @kadaipaneeeer के ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चाय प्रेमी बस ड्राइवर ने बस को बीच सड़क पर रोककर गुमटी से जाकर चाय ली। जैसे ही चाय उसके हाथ में आई वह चाय को हाथ में लेकर भागते-भागते वापस बस में जाते हुए दिखाई देता है। क्योंकी उसने बस को सड़क पर ही खड़ी किया था। 

इस दौरान बस के पीछे ट्रैफिक जाम (Traffic) लग गया। अगर ड्राइवर वहां थोड़ी देर और रुकता तो अच्छा खासा ट्रैफिक जाम हो जाता। हालांकि, चाय की तलब की आगे ड्राइवर को और कुछ नहीं दिखा। गौरतलब है कि बस ड्राइवर का वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि वीडियो को अब तक 90 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुका है और लोगों को वीडियो पसंद भी आ रहा है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल