पुलिस स्टेशन में मारपीट (सोर्स: सोशल मीडिया)
वायरल

एकनाथ शिंदे के करीबी सिद्धू अभंगे को महिलाओं ने पुलिस के सामने पीटा, VIDEO हुआ वायरल

Sidhu Abhange Beaten: ठाणे में महिलाओं ने युवासेना पदाधिकारी सिद्धू अभंगे की पुलिस के सामने धुनाई कर दी। आरोप है कि अभंगे ने कपड़ा बाजार की महिलाओं से ₹500 की रंगदारी मांगी थी।

गोरक्ष पोफली

Women Beat Sidhu Abhange Viral Video: महाराष्ट्र के ठाणे पूर्व स्थित कोपरी पुलिस स्टेशन से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (युवासेना) के पदाधिकारी और खुद को शिर्डी लोकसभा क्षेत्र का युवासेना संपर्क प्रमुख बताने वाले सिद्धेश उर्फ सिद्धू अभंगे की पुलिस स्टेशन के अंदर ही महिलाओं ने जमकर पिटाई कर दी।

यह पूरी घटना वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही घटी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विवाद की वजह- 500 रुपये की रंगदारी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद की मुख्य वजह हफ़्ते की मांग बताई जा रही है। आरोप है कि सिद्धू अभंगे ने कोपरी के प्रसिद्ध कपड़ा बाजार में व्यापार करने वाली महिलाओं से प्रति व्यक्ति 500 रुपये की मांग की थी।

इस रंगदारी और लगातार हो रही परेशानी से तंग आकर कपड़ा बाजार की कई महिलाएं एकजुट होकर सिद्धू के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने कोपरी पुलिस स्टेशन पहुंची थीं।

पुलिस स्टेशन में ही फूट पड़ा महिलाओं का गुस्सा

उसी दौरान आरोपी सिद्धू अभंगे भी अपनी पत्नी के साथ पुलिस स्टेशन पहुंच गया। उसे देखते ही शिकायत दर्ज कराने आई महिलाओं का गुस्सा बेकाबू हो गया। महिलाओं और उनके साथ आए एक परिचित व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन के भीतर ही सिद्धू अभंगे तथा उसकी पत्नी पर हमला कर दिया और पुलिस के सामने ही उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

इस अचानक हुए हमले से वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

कौन है यूट्यूब भाई सिद्धू अभंगे?

सिद्धू अभंगे ठाणे शहर के सिद्धार्थ नगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से ही मारपीट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने और वीडियो के जरिए दहशत फैलाने के कारण इलाके में उसकी पहचान यूट्यूब भाई के रूप में है।

हाल ही में संपन्न गणेशोत्सव में उसने कोपरी में सार्वजनिक गणेशोत्सव आयोजित किया था, जिसमें स्थानीय विधायकों और पूर्व पार्षदों ने भी शिरकत की थी।

इलाके में तनाव का माहौल

पुलिस स्टेशन में हुई इस मारपीट की घटना के बाद कोपरी इलाके में कुछ समय के लिए काफी तनाव पैदा हो गया। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम