वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

14,200 फीट पर मिला अपना पढ़ाया छात्र, वर्दी में देखकर भावुक हुईं टीचर; बोलीं- 'यही मेरी असली कमाई है'

Teacher student Reunion : नाथूला की ऊंची पहाड़ियों पर अपनी पूर्व छात्र से मुलाकात एक टीचर भावुक हो गई। सेना की वर्दी में छात्र को देखकर उन्होंने कहा, यही मेरी असली कमाई है।

हितेश तिवारी

Teacher Viral Video : एक शिक्षक की सबसे बड़ी खुशी तब होती है, जब उसका पढ़ाया हुआ छात्र जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल करे। ऐसा ही एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में एक महिला टीचर की मुलाकात अपने पूर्व छात्र से होती है, जो अब भारतीय सेना में जवान के रूप में देश की सेवा कर रहा है।

यह मुलाकात नाथूला की करीब 14,200 फीट ऊंचाई पर होती है। वीडियो की शुरुआत में महिला कहती हैं, "देखिए दोस्तों, नाथूला के पास मेरा पढ़ाया हुआ बच्चा मिला है।" उनके बगल में सेना की वर्दी पहने जवान मुस्कुराता हुआ नजर आता है। इतनी दूर, कठिन परिस्थितियों में अपने छात्र को देश की सेवा करते देख टीचर भावुक हो जाती हैं।

सेना की वर्दी में टीचर से मिला पूर्व छात्र

वीडियो में टीचर बताती हैं कि अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि टीचिंग के पेशे में आखिर कमाई ही कितनी होती है। इस सवाल का जवाब देते हुए वह अपने छात्र की ओर इशारा कर कहती हैं, "यही मेरी कमाई है।" वह बताती हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की हुई कि इतने सालों बाद भी उनके छात्र ने उन्हें तुरंत पहचान लिया।

वह कहती हैं कि इतनी कठिन और जिम्मेदारी भरी नौकरी करने के बावजूद उसने अपने शिक्षक को नहीं भुलाया। इसके बाद टीचर मुस्कुराते हुए जवान से पूछती हैं, "मैं तुम्हें डांटती थी न?" इस पर जवान जवाब देता है, "मुझे आपका अनुशासन याद है।" यह सुनकर टीचर हंस पड़ती हैं और कहती हैं, "अच्छा, डांटना याद नहीं है?" दोनों के बीच का यह भावुक और स्नेहभरा संवाद लोगों का दिल छू रहा है।

टीचर बोलीं- यही मेरी असली कमाई है

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग शिक्षक-छात्र के इस रिश्ते की जमकर सराहना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि एक शिक्षक के लिए अपने छात्र को देश की सेवा करते देखना किसी सम्मान से कम नहीं है।

वायरल वीडियो पर कई लोगों ने लिखा कि शिक्षक की असली कमाई पैसा नहीं, बल्कि उनके छात्रों की सफलता और संस्कार होते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने भारतीय सेना के जवानों को सलाम करते हुए कहा कि ऐसे वीडियो समाज में शिक्षकों के योगदान और गुरु-शिष्य के रिश्ते की अहमियत को याद दिलाते हैं। यह भावुक मुलाकात अब इंटरनेट पर लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह