वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

परिंदा बनवाने गया था, सीने पर बन गया ‘दरिंदा’: 200 रुपये का टैटू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tattoo Gone Wrong : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक परिंदे का टैटू बनवाने पहुंचता है, लेकिन नतीजा देखकर खुद युवक और देखने वाले दोनों हैरान रह जाते हैं।

हितेश तिवारी

Tattoo Design Fail : आज के समय में टैटू सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि इंसान की सोच, पसंद और पहचान को दिखाने का जरिया बन चुका है। लोग टैटू बनवाने से पहले महीनों तक डिजाइन चुनते हैं और चाहते हैं कि उनकी बॉडी पर बना आर्ट बिल्कुल वैसा ही दिखे जैसा उन्होंने सोचा था।

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस भरोसे को मजाक में बदलता नजर आ रहा है। वीडियो में एक युवक अपने सीने पर उड़ते हुए परिंदे का टैटू बनवाने टैटू आर्टिस्ट के पास जाता है। युवक ने रेफरेंस के तौर पर एक खूबसूरत डिजाइन भी दिखाया था, जिसमें खुले पंखों वाला पक्षी नजर आता है।

सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि टैटू पूरा होने के बाद जब कैमरा युवक की छाती पर बने टैटू को दिखाता है, तो फर्क साफ नजर आने लगता है। जो डिजाइन परिंदे जैसी लगनी चाहिए थी, वह अजीब और डरावनी सी बन गई। पंखों और शरीर की शेप ऐसी नजर आती है कि टैटू परिंदे से ज्यादा दरिंदे जैसा लगने लगता है।

जब युवक से पूछा जाता है कि यह क्या है, तो वह मासूमियत से जवाब देता है कि यह बाज है, जिसे उसने 200 रुपये देकर बनवाया है। इसके बाद सवाल पूछने वाला तंज भरे अंदाज में कहता है कि “भाई अच्छा लग रहा है”, जिससे माहौल और भी मजेदार हो जाता है।

वीडियो देख यूजर्स ने जमकर मौज ली

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मौज ले रहे हैं। कुछ लोग हंसते हुए कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ को युवक पर तरस भी आ रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि टैटू आर्टिस्ट की थोड़ी सी लापरवाही किसी की जिंदगी भर की निशानी बिगाड़ सकती है।

वहीं, कई लोग मजाक में लिख रहे हैं कि बेचारा परिंदे का टैटू बनवाने गया था, लेकिन सीने पर दरिंदे की तस्वीर बनकर आ गई। यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे ‘टैटू डिजाइन फेल’ के नाम से शेयर कर रहे हैं। वीडियो को eviltattoostudios नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 7,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा