वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

विशालकाय सांप पर किया डांस! ताइवान की सुपरस्टार जोलिन त्साई का स्टेज परफॉर्मेंस देख दंग रह गए लोग

Jolin Tsai Viral Video : ताइवान की पॉप सुपरस्टार जोलिन त्साई ने अपने वर्ल्ड टूर में विशालकाय सांप पर डांस कर सबको चौंका दिया। यह हैरान करने वाला परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Giant Snake Dance : स्टेज परफॉर्मेंस को यादगार बनाने के लिए सितारे अक्सर अपने डांस और म्यूजिक में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। लेकिन ताइवान की मशहूर पॉप सिंगर और सुपरस्टार जोलिन त्साई ने जो किया, उसने फैंस के होश उड़ा दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जोलिन एक विशालकाय सांप के ऊपर डांस करती नजर आ रही हैं। पहली नजर में यह सांप बिल्कुल असली लगता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कई दर्शकों को तो यह समझ ही नहीं आया कि वह किसी स्टेज शो का हिस्सा है या सच में एक जिंदा सांप।

सांप असली नहीं, बल्कि एक खास तरह का स्ट्रक्चर

बाद में सामने आया कि यह सांप असली नहीं, बल्कि एक खास तरह का स्ट्रक्चर है। करीब 30 मीटर लंबे इस सांप को कई क्रू मेंबर्स ने मिलकर लाइव ऑपरेट किया था। वायरल वीडियो में जोलिन इसी सांप के हेड पर बैलेंस बनाकर डांस करती दिखाई देती हैं।

यह परफॉर्मेंस इतना रियल लगता है कि सोशल मीडिया पर कई लोग इसे असली सांप समझ बैठे। कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में यह भी बताया कि जोलिन को सेफ्टी के लिए एक पोल से सपोर्ट दिया गया था, ताकि उनका बैलेंस बना रहे। इसके बावजूद इस स्टेज डिजाइन और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है।

दुनियाभर के म्यूजिक लवर्स के बीच चर्चा का विषय बना

यह शानदार परफॉर्मेंस जोलिन त्साई के वर्ल्ड टूर का हिस्सा है, जो 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक ताइपे में आयोजित हुआ था। इस तीन दिन के शो में हर रात करीब 40 हजार फैंस शामिल हुए। ताइवान के मीडिया आउटलेट KBIZoom के मुताबिक, इस वर्ल्ड टूर पर जोलिन ने करीब NT$900 मिलियन यानी लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

इसी के साथ यह एशिया का अब तक का सबसे महंगा पॉप टूर बन गया है। जोलिन त्साई का यह अनोखा डांस परफॉर्मेंस न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि दुनियाभर के म्यूजिक लवर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब