वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चंद्रपुर में सड़क पर घंटों बैठा बाघ, लोग गाड़ियों में रहे कैद; वीडियो वायरल

Tiger Viral Video चंद्रपुर-मोहर्ली रोड पर ताड़ोबा टाइगर रिजर्व के पास एक बाघ घंटों तक सड़क पर बैठा रहा, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Tadoba Tiger Reserve : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक रोमांचक लेकिन खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना चंद्रपुर–मोहर्ली मार्ग की है, जो ताड़ोबा टाइगर रिजर्व के बफर ज़ोन से होकर गुजरता है। वीडियो में एक बाघ सड़क के बीचों-बीच शांत होकर बैठा नजर आता है, जिससे दोनों ओर का ट्रैफिक पूरी तरह रुक जाता है।

बताया जा रहा है कि यह बाघ तड़ोबा की मशहूर टाइग्रेस मधु का शावक है। स्थानीय युवक आकाश आलम ने इस दृश्य को अपने फोन में कैद किया। वीडियो में दिखता है कि कई पर्यटक और गांव वाले अपने वाहनों में सुरक्षित बैठे हुए इंतजार कर रहे हैं कि बाघ सड़क से हटे, ताकि वे आगे जा सकें। इस दौरान किसी ने गाड़ी से उतरने या बाघ के करीब जाने की कोशिश नहीं की।

अक्सर होती है ऐसी घटनाएं

तड़ोबा के इस इलाके में जंगल का घना क्षेत्र होने के कारण अक्सर सुबह और शाम के समय वन्यजीव सड़क पर आ जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रास्ते पर बाघों, तेंदुओं और दूसरे जानवरों का दिखना अब लगभग आम हो गया है। यही कारण है कि दोपहिया वाहनों के लिए यह मार्ग और भी जोखिम भरा माना जाता है।

अचानक किसी जानवर का सड़क पार करना बड़ा हादसा कर सकता है। वन विभाग पहले से ही यात्रियों को आगाह करता रहा है कि कभी भी हॉर्न न बजाएं, वाहन से बाहर न निकलें और गति कम रखें।

लोगों और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी

यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है। ताड़ोबा जैसे इको-सेंसिटिव क्षेत्रों में प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और लोगों की सुरक्षित आवाजाही दोनों ही बड़ी चुनौती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे इलाकों में सड़क उपयोग के लिए सख्त दिशा-निर्देश, तय समय और सख्ती से स्पीड कंट्रोल जरूरी है। वायरल वीडियो के बाद लोग सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं और प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इंसानी सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के लिए सड़क प्रबंधन को और बेहतर बनाया जाए।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह