वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती ट्रेन से उतरते वक्त Swiggy डिलीवरी एजेंट गिरा, वायरल वीडियो ने गिग वर्कर्स की सुरक्षा पर उठाए सवाल

Train Food Delivery : रेलवे स्टेशन पर खाना डिलीवर करते वक्त चलती ट्रेन से गिरने वाले Swiggy डिलीवरी एजेंट का वीडियो वायरल., जिसके बाद गिग वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है।

हितेश तिवारी

Swiggy Delivery Agent : आंध्र प्रदेश से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने गिग वर्कर्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक सामान्य फूड डिलीवरी उस वक्त लगभग जानलेवा हादसे में बदल गई, जब Swiggy का एक डिलीवरी एजेंट चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफॉर्म पर गिर गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सिस्टम की खामियों पर नाराज़गी जता रहे हैं।

यह मामला अनंतपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशांति एक्सप्रेस ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में बैठे एक यात्री ने ट्रेन फूड डिलीवरी फीचर के जरिए खाना ऑर्डर किया था। Swiggy और Zomato जैसी कंपनियां यात्रियों को PNR नंबर के माध्यम से ट्रेन में खाना मंगाने की सुविधा देती हैं, ताकि सफर के दौरान बाहर जाने की जरूरत न पड़े।

ट्रैन में फूड डिलवर करने पहुंचा डिलवरी बॉय

बताया जा रहा है कि अनंतपुर स्टेशन पर ट्रेन महज एक से दो मिनट के लिए रुकी थी। इसी कम समय में डिलीवरी एजेंट किसी तरह फर्स्ट एसी कोच तक पहुंचा और यात्री को खाना सौंप दिया। लेकिन डिलीवरी के तुरंत बाद ट्रेन चल पड़ी। जल्दबाजी में उतरते वक्त एजेंट का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एजेंट तेजी से उतरने की कोशिश करता है और फिर प्लेटफॉर्म पर गिर जाता है। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह हादसा किसी बड़े नुकसान में भी बदल सकता था।

यात्री खुद कोच के दरवाजे तक खाना लेने क्यों नहीं आया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा और चिंता दोनों देखने को मिली। कई यूजर्स ने रेलवे के कम ठहराव समय पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “ट्रेनें घंटों लेट हो सकती हैं, लेकिन छोटे स्टेशनों पर पांच मिनट रुक नहीं सकतीं।” वहीं, दूसरे ने कहा, “हमारी सुविधा के लिए गिग वर्कर्स रोज अपनी जान जोखिम में डालते हैं।” कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि यात्री खुद कोच के दरवाजे तक खाना लेने क्यों नहीं आते।

मामला बढ़ने के बाद Swiggy ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच की है और पुष्टि की है कि डिलीवरी पार्टनर सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। Swiggy ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके नियमों के अनुसार चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना सख्त रूप से प्रतिबंधित है और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा