स्वामी प्रसाद मौर्य को युवक ने मारा थप्पड़ (फोटो-सोशल मीडिया) 
वायरल

स्वामी प्रसाद मौर्य को करणी सेना के कार्यकर्ता ने मारा थप्पड़, आरोपी की बीच सड़क पर धुनाई-VIDEO

Swami Prasad Maurya News: उत्तर प्रदेश के बरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य को करणी सेना के कार्यकर्ता ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मौर्य के समर्थकों ने युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई की।

Saurabh Pal

Sawami Prasad Maurya: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के मुखिया व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को करणी सेना के कार्यकर्ता ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पूर्व मंत्री मौर्य के समर्थकों ने युवक की जमकर धुनाई की। इस दौरान मौके पहुंची पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद थप्पड़ मारने वाले युवक अपने साथ ले गई।

स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कार्यकर्ता उनका माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे। इन्हीं कार्यकर्ताओं की भीड़ में करणी सेना का कार्यकर्ता भी शामिल था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पीछे से स्वामी प्रसाद को मारा थप्पड़

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मौर्य अपनी गाड़ी से उतर रहे हैं। इसके बाद उनके दर्जनों कार्यकर्ता उन्हें घेर लेते हैं। इस दौरान सभी उनका माला पहनाकर स्वागत कर रहे हैं। थप्पड़ मारने वाले युवक ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य को माला पहनाया। इसके बाद उन्हें पीछे से सिर में मार कर भागने लगा। हालांकि वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया। स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने आरोपी करणी सेना के कार्यकर्ता को दबोच लिया। इसके बाद उसे जमकर पीटा। देखें वीडियो-

घटना के दौरान मौके पर स्वामी प्रसाद के साथ उनके अंग रक्षकों के अलावा यूपी पुलिस के जवान भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस के जवान आरोपी युवक बचा नहीं पाए। युवक के साथ राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट की। हालांकि इस दौरान मारपीट रोकने की कोशिश करती हुई पुलिस दिखाई दे रही है। दूसरे वीडियो में पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले जाती हुई दिख रही है।

सपा, बसपा और भाजपा में रहे चुके हैं मौर्य

गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता है। पहले वह बहुजन समाज पार्टी में थे। इसके बाद भाजपा में शामिल हुए थे। यहां से भी उनका मोहभंग गया तो उन्होंने कुछ महीने समाजवादी पार्टी में बिताए। इसके बाद उन्होंने नई पार्टी का गठन किया है।

Anna Hazare Hospitalized: अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, रालेगांव सिद्धि से लाए गए बॉम्बे अस्पताल, ICU में एडमिट

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार