वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

नेपाल की सड़क से दिखा अद्भुत नजारा, पोखरा-बागलुङ हाईवे का वीडियो वायरल

Nepal Beauty Viral Video : पोखरा-बागलुङ हाईवे से शूट किया गया नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लोग इसे ‘स्वर्ग जैसा नजारा’ बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Nepal Street View : नेपाल की खूबसूरती की तस्वीरें इंटरनेट पर आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन वहां जाकर देखे गए नजारों का असर कुछ अलग ही होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे पोखरा-बागलुङ हाइवे पर शूट किया गया है।

वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे खड़े होकर कैमरा ज़ूम करता है और दूर दिखाई देते पहाड़ों और बादलों का अद्भुत दृश्य कैद हो जाता है। कैप्शन में इसे ‘नेपाल की एक आम सी गली’ बताया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यहां प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए खास जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

नेपाल की गले से दिखा माउंट एवरेस्ट का नजारा

वीडियो सड़क से ही बनाया गया है, लेकिन दृश्य इतना मनमोहक है कि लोग हैरान रह गए। हरे-भरे पहाड़, बादलों की चादर और साफ आसमान मिलकर ऐसा नजारा पेश करते हैं, मानो कोई पेंटिंग हो।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि नेपाल को किसी भी एंगल से देखो, वह सुंदर ही लगता है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि नेपाल में मौसम भी अपनी खूबसूरती ‘फ्लेक्स’ करता है।

नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता का उदाहरण

नेपाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के लिए भी जाना जाता है, जिसकी आधिकारिक ऊंचाई 8,848.86 मीटर है। साल 2020 में नेपाल और चीन ने मिलकर इसकी ऊंचाई की दोबारा माप की थी।

यही वजह है कि नेपाल एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता केवल तस्वीरों तक सीमित नहीं, बल्कि हर सड़क और हर मोड़ पर नजर आ जाती है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह