वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

iPhone के बॉक्स में स्टूडेंट लेकर आया लंच, टीचर्स भी रह हैरान; मजेदार वीडियो हुआ वायरल

iPhone Box Lunch एक स्कूल के छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना लंच किसी टिफिन में नहीं, बल्कि iPhone बॉक्स में लेकर आता है।

हितेश तिवारी

School Viral Video : इंटरनेट पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल का छात्र अपना लंच किसी टिफिन बॉक्स में नहीं, बल्कि एक iPhone के बॉक्स में लेकर क्लासरूम में आता है। इस अनोखे अंदाज ने न सिर्फ उसके साथियों को हैरान किया बल्कि सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को हंसा दिया।

स्कूल में लेकर पहुंचा iPhone के बॉक्स में खाना

वीडियो की शुरुआत में एक लड़का क्लास में अपनी डेस्क पर आराम से बैठा है और उसके हाथ में एक नया दिखने वाला iPhone का बॉक्स है। आमतौर पर ऐसे बॉक्स देखकर लोग सोचते हैं कि अंदर कोई महंगा फोन होगा, लेकिन असली मजा तो तब आता है जब टीचर उससे सवाल पूछती हैं।

टीचर थोड़ी हैरानी से पूछती हैं, “इस बॉक्स में क्या है?”

लड़का बहुत ही शांत अंदाज़ में जवाब देता है, “मैम, लंच।”

पहले तो टीचर को लगता है कि लड़का मज़ाक कर रहा है, इसलिए वह कहती हैं कि बॉक्स खोलकर दिखाओ। जैसे ही वह iPhone बॉक्स का ढक्कन खोलता है, क्लास में हंसी फूट पड़ती है। अंदर फोन के बजाय पराठे बड़े आराम से फूड पेपर में लपेटकर रखे हुए थे।

टीचर भी हंसते हुए पूछती हैं, “ये किसने पैक किया है? यह किसी लंच बॉक्स जैसा तो बिल्कुल नहीं लग रहा।”

लड़का तुरंत जवाब देता है, “मैम, मैंने खुद पैक किया है।”

क्लास के बाकी बच्चे भी अपनी सीटों से उठकर देखने लगते हैं और उनका हंसना रुक नहीं रहा था। यह पूरी स्थिति इतनी मज़ेदार थी कि जिसने भी वीडियो देखा, वह मुस्कुराए बिना नहीं रह सका।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों ने कमेंट्स और मीम्स की बारिश कर दी। किसी ने लिखा- अच्छा हुआ अचार लाना भूल गया, नहीं तो एयरबड में ले आता। एक अन्य यूजर ने लिखा- iPhone 16 Pro Max पराठा एडिशन। कई लोगों ने कहा कि यह अब तक का सबसे ‘प्रीमियम लंच बॉक्स’ है। कुछ ने मजाक में लिखा कि शायद उसका असली टिफिन टूट गया होगा, इसलिए यह ‘प्लान बी’ था।

वीडियो क्यों हुआ वायरल

आज के समय में स्कूल के छोटे-छोटे पल भी सोशल मीडिया पर स्टार बना देते हैं। यह वीडियो इसलिए भी वायरल हुआ क्योंकि बच्चा बिल्कुल सहज था और उसकी क्रिएटिविटी ने सभी का दिल जीत लिया। एक साधारण सा लंच, एक खाली iPhone बॉक्स और उसका आत्मविश्वास बस इतना ही काफी था इंटरनेट पर वायरल होने के लिए।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?