वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

डोरी के सहारे एक साथ तली जा रही हैं ढेरों पूरियां, इंस्टाग्राम का देसी जुगाड़ हुआ वायरल

Viral Jugaad Video : इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में डोरी की मदद से एक साथ कई पूरियां तलने का देसी जुगाड़ दिखाया गया है, जिसे लेकर लोग बंटे हुए हैं। कुछ लोगों को यह आइडिया क्रिएटिव लगा, कुछ ने नकारा।

हितेश तिवारी

Viral Jugaad Video : सोशल मीडिया पर आए दिन देसी जुगाड़ से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कभी सफाई का आसान तरीका दिखाया जाता है तो कभी किचन से जुड़ा अनोखा हैक। इस बार इंस्टाग्राम पर जो वीडियो छाया हुआ है, वह पूरी बनाने से जुड़ा हुआ है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक डोरी की मदद से एक साथ ढेरों पूरियां फ्राई की जा सकती हैं।

पहली नजर में यह आइडिया जितना अजीब लगता है, उतना ही लोगों को हैरान भी कर रहा है। सवाल यही है कि आखिर पूरी और डोरी का क्या कनेक्शन? जवाब वीडियो में छुपा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पूरियां का देसी जुगाड़ हुआ वायरल

इस वायरल जुगाड़ वीडियो में एक महिला पहले पूरी के लिए आटा गूंथती है और फिर बेलन से पूरियां बेलती है। यहां मेहनत से बचने का कोई तरीका नहीं है, क्योंकि पूरियां बेलनी तो पड़ेंगी ही। इसके बाद वह हर पूरी को एक ही डोरी में पिरो देती है।

यानी डोरी में एक के बाद एक कई पूरियां बांध दी जाती हैं। फिर उस डोरी को पकड़कर सभी पूरियों को एक साथ कढ़ाही में डाल दिया जाता है और एक ही बार में तल लिया जाता है। दावा किया जा रहा है कि इस तरीके से फ्राई करने में समय की बचत होती है और बार-बार कढ़ाही के पास खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ती।

डोरी पकड़कर तेल में पूरियां डालना खतरनाक

इस जुगाड़ को लेकर यूजर्स की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों को यह मजेदार और क्रिएटिव आइडिया लगा है, जबकि कई यूजर्स ने इसे पूरी तरह से नकार दिया है। कमेंट सेक्शन में लोगों का कहना है कि इस तरीके से पूरियां ठीक से फूलेंगी नहीं और उनका स्वाद भी बदल सकता है।

कुछ ने यह भी लिखा कि डोरी पकड़कर तेल में पूरियां डालना खतरनाक हो सकता है और जलने का रिस्क ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो भले ही वायरल हो गया हो, लेकिन हर जुगाड़ काम आए, ऐसा जरूरी नहीं। फिर भी, देसी दिमाग की यही खासियत है कि लोग नए-नए प्रयोग करते रहते हैं और वही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव