वायरल

मार्केट में आया नया मैजिक मटका डोसा, Video देख मुंह से निकल आएगा पानी- देखें

मृणाल पाठक

खाने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग तो इतने शौकीन होते हैं कि वह अच्छा-अच्छा और अलग तरीके का खाना खाने (Food Lover) के लिए दूर-दूर तक ट्रेवल भी करते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी कई तरह के खाने के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। खासकर आज कल एक स्ट्रीट फूड वेंडर को मैजिक मटका डोसा (Magic Masala Dosa Video) बनाते हुए देखा जा रहा है, जिसे देखकर लोगों के मुंह में पानी आ जा रहा है। 

दक्षिण भारतीय भोजन (South Indian Food) में से एक डोसा भारत के किसी भी क्षेत्र में बेहद पसंद किया जाता है। इसे कई तरह से बनाया जाता है, कई चीज़ों को डालकर। अगल-अगल जगह डोसा बनाने का तरीका भी बदल जाता है। ऐसे में आज हम आपको डोसे के एक नई एक्सपेरिमेंट के वीडियो को बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपको यकीनन इसे खाने का बहुत मन करेगा। देखिए वीडियो-

इस वायरल वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर को मेजिक मटका डोसा बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर तो यही लग रहा है डोसा खाने में बेहद टेस्टी होगा। वीडियो में स्ट्रीट फूड वेंडर ब्रोकोली, शिमला मिर्च, प्याज और पनीर को सेकने के बाद उसे डोसे के ऊपर डालता है। फिर इसमें फूड वेंडर कई तरह की चटनी डालता है और उसे अच्छे से पकाता है। 

इसके बाद वो उसे आग पर तप रहे मटके के अंदर रख देता है। आखिरी में वह डोसे को काटकर फोल्ड करने के बाद उसे मटके के ऊपर सर्व कर देता है। दिखने में ये जितना खूबसूरत है, शायद खाने में भी वह इतना ही टेस्टी हो। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो yumyumindia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन