वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

नन्ही बच्ची ने कविता सुनाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Sikkim Girl Viral Video : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सिक्किम की एक नन्ही बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्ची ने कविता के जरिए लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हितेश तिवारी

World Environment Day : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और प्रेरणादायक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिक्किम की एक छोटी बच्ची लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती नजर आ रही है। मासूम अंदाज और सरल शब्दों में कही गई उसकी बातें लोगों का दिल जीत रही हैं।

वीडियो देखने के बाद कई लोग बच्ची की तारीफ कर रहे हैं और उसके संदेश को आगे बढ़ाने की बात भी कर रहे हैं। प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का संदेश देने वाला यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से साझा किया जा रहा है।

सिक्किम की नन्ही बच्ची का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में बच्ची खूबसूरत पहाड़ियों और हरियाली के बीच खड़ी नजर आती है। वह अपना परिचय देते हुए बताती है कि उसका नाम ग्रेस वांगचुक भूटिया है और वह अपने स्कूल के बारे में भी जानकारी देती है। इसके बाद वह एक छोटी सी कविता के माध्यम से लोगों को प्रकृति की अहमियत समझाती है। बच्ची कहती है कि धरती हरी-भरी है, आसमान नीला है और प्रकृति बेहद सुंदर है।

वह सभी से पृथ्वी को साफ, हरा-भरा और सुरक्षित बनाए रखने की अपील करती है। साथ ही पक्षियों, समुद्र और प्राकृतिक संसाधनों से प्रेम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को बचाने का संदेश भी देती है। उसकी मासूम आवाज और भावनात्मक अपील लोगों को काफी प्रभावित कर रही है।

लोगों ने बच्ची की जमकर तारीफ की

यह वीडियो केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर भविष्य की पीढ़ी की ओर से यह एक महत्वपूर्ण संदेश है। उन्होंने कहा कि ग्रेस वांगचुक भूटिया की सरल लेकिन प्रभावशाली अपील हमें याद दिलाती है कि प्रकृति की रक्षा के लिए उठाया गया हर छोटा कदम भी महत्वपूर्ण होता है।

सोशल मीडिया यूजर्स भी बच्ची की समझदारी और आत्मविश्वास की सराहना कर रहे हैं। यह वायरल वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि पर्यावरण संरक्षण की सीख उम्र नहीं, बल्कि सोच और संवेदनशीलता पर निर्भर करती है।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात