वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सीधी में बारात के दौरान बवाल, घराती-बराती भिड़े, लाठी-डंडे चले, तीन घायल

Sidhi Baraat Clash : सीधी जिले के पड़रा में बारात के दौरान घराती और बराती पक्ष के बीच विवाद हिंसक हो गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में तीन लोग घायल हुए, घटना का वीडियो वायरल है।

हितेश तिवारी

Wedding Fight Viral Video : मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पड़रा इलाके में शुक्रवार रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, बारात खुशी पैलेस के पास से गुजर रही थी, तभी घराती और बराती पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। माहौल, जो कुछ देर पहले तक डीजे की धुन और नाच-गाने से गुलजार था, अचानक अफरा-तफरी में बदल गया।

शादी बनी जंग का मैदान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं।

महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस हंगामे से घबरा गए। पास की पान दुकान के संचालक नितेश माझी ने बताया कि बारात सामान्य रूप से आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक झगड़ा शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि विवाद का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन कई लोग लहूलुहान नजर आए। घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते जमकर मारपीट दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अब तक पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन घटना ने शादी की खुशियों को तनाव में बदल दिया।

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली