वायरल फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

इडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!

Idli Viral Photo : बेंगलुरु के एक युवक ने इडली को पिज्जा की तरह काटकर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। इस पर शशि थरूर की मजेदार प्रतिक्रिया वायरल हो गई और इंटरनेट पर बहस छिड़ गई।

हितेश तिवारी

Shashi Tharoor on Idli Pizza Style : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इडली की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। आमतौर पर लोग इडली को पूरा या छोटे टुकड़ों में खाते हैं, लेकिन बेंगलुरु के एक प्रोडक्ट मैनेजर यश ने इसे पिज्जा की तरह त्रिकोण आकार में काटकर प्लेट में सजाया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

तस्वीर देखते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में "फूड क्राइम" तक बता दिया। देखते ही देखते यह तस्वीर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई।

इडली को पिज्जा की तरह कटा देख शशी थरूर ने किया रिप्लाई

मामला तब और दिलचस्प हो गया जब कांग्रेस सांसद शशी थरूर ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मजाकिया अंदाज में लिखा कि जब कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर किचन में जाकर डेटा को पार्टिशन करने लगता है तो ऐसा ही होता है।

उन्होंने आगे कहा कि इसे इडली कहते हैं, "Id-Slice" नहीं। साथ ही उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि कोई इटालियन इसे पिज्जा समझ सकता है, लेकिन सांभर को पिज्जा पर डालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। थरूर की यह टिप्पणी देखते ही देखते वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इसे शेयर किया।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट, कहा- कॉरपोरेट प्रेजेंटेशन

शशि थरूर की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी। कुछ लोगों ने कहा कि इडली को "एक्शनेबल यूनिट्स" में बांट दिया गया है, जबकि कुछ ने लिखा कि यह कॉरपोरेट प्रेजेंटेशन वाली इडली लग रही है।

कई यूजर्स ने यश के इस प्रयोग को रचनात्मक बताया, वहीं कुछ लोगों ने इसे पारंपरिक इडली के साथ खिलवाड़ करार दिया। फिलहाल इडली की यह तस्वीर और उस पर शशि थरूर की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग इस पर लगातार अपनी राय दे रहे हैं।

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी

रेल सेवा पर BRICS बैठक का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने लगाया हेल्प डेस्क

18th BRICS Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगा शिखर सम्मेलन; जानिए थीम, सहभागी देश और भारत का एजेंडा