गोल्ट एटीएम स्क्रीनग्रैब (सोर्स- वीडियो) 
वायरल

Viral News: सोना डालो, कीमत जांचो और पैसा निकालो, गोल्ड ATM का वीडियो हुआ वायरल

Gold ATM: चाइना के सबसे बड़े शहर शंघाई में एक एटीएम लगाया गया है जो कीमती धातु को पिघलाता है, उसकी शुद्धता और वज़न का आकलन करता है, और फिर 30 मिनट के भीतर उसका मूल्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर देता है।

अभिषेक सिंह

Gold ATM in Shanghai: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी वाला देश यानी चीन इनोवेशन के मामले में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर दिन यहां से कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है जो कि दिल-ओ-दिमाग में घर कर जाता है। अब एक बार फिर चाइना का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो कि एक गोल्ड एटीएम का है।

जी हां! चाइना के सबसे बड़े शहर शंघाई चीन ने शंघाई में एक गोल्ड एटीएम लगाया है जो कीमती धातु को पिघलाता है, उसकी शुद्धता और वज़न का आकलन करता है, और फिर 30 मिनट के भीतर उसका मूल्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर देता है। इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होती है।

सामने आया गोल्ड ATM का वीडियो

आपको बता दें कि यह गोल्ड एटीएम चीन के किंगहुड ग्रुप द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो कि सोने की कीमत के बराबर पैसे निकालने से पहले उसका वज़न, गुणवत्ता की जांच और विश्लेषण करती है। इस गोल्ड एटीएम की वजह से ज्वेलरी शॉप पर होने वाली गुप्त ठगी का शिकार होने से भी बच सकते हैं।

कैसे काम करता है यह गोल्ड ATM

यह ATM सोने को 1,200 डिग्री सेल्सियस पर पिघलाता है, सोने की शुद्धता तुरंत बताता है, लाइव कीमत भी दिखाता है और आप बैंक से पैसे भी ट्रांसफर कर सकते हैं। इस एटीएम की ये खूबियां ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही हैं। जिसके चलते इस ATM पर लोगों की भीड़ लगी रहती है।

यह एटीएम शंघाई के एक मॉल में स्थापित किया गया है और इसे कम से कम 50 प्रतिशत शुद्धता वाले तीन ग्राम से अधिक वजन के सोने के सामान स्वीकार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, एटीएम पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं जो अपनी पीढ़ियों का सोना बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

यूजर्स को लेना होगा अपॉइंटमेंट

चाइनाटाइम्स डॉट कॉम के अनुसार एटीएम पर भारी भीड़ की वजह से इसके उपयोग के लिए अपॉइंटमेंट लेने की पॉलिसी बनाई गई है। बताया जा रहा है कि यूजर्स को तकरीबन दो हफ्ते बाद का अपॉइंटमेंट मिल रहा है। भीड़ को देखते हुए शंघाई के साथ-साथ अन्य शहरों में भी ऐसे एटीएम देखने को मिल सकते हैं।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज