वायरल वीडियो के स्कीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘मैं मजिस्ट्रेट हूं’ कहकर धमकाने लगा शख्स, कैब ड्राइवर ने वीडियो बनाकर पलट दी बाजी

Cab Driver Viral Video : बिना राइड बुक किए कैब में बैठने की कोशिश कर रहे एक शख्स ने खुद को ‘मजिस्ट्रेट’ बताकर ड्राइवर को धमकाया, लेकिन ड्राइवर ने वीडियो रिकॉर्ड कर पूरी घटना वायरल कर दी।

हितेश तिवारी

Self Proclaimed Magistrate : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना राइड बुक किए कैब ड्राइवर की गाड़ी में बैठने की कोशिश करता नजर आता है। जब ड्राइवर उसे रोकता है, तो वह खुद को ‘मजिस्ट्रेट’ बताकर रौब झाड़ने लगता है।

इतना ही नहीं, वह थप्पड़ मारने और रात में उठवा लेने जैसी धमकियां भी देता दिखाई देता है। उसे लगता है कि इस तरह की बातों से ड्राइवर डर जाएगा, लेकिन मामला उल्टा पड़ जाता है। कैब ड्राइवर दरअसल एक मोटो व्लॉगर निकलता है, जो पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है।

खुद को ‘मजिस्ट्रेट’ बताकर रौब झाड़ा

वीडियो में ड्राइवर साफ कहता है कि उस शख्स की कोई राइड बुक नहीं है, फिर भी वह जबरन गाड़ी में बैठ रहा है। जब बहस बढ़ती है, तो शख्स ‘छू कैसे दिया’ कहकर हंगामा करने की कोशिश करता है। जैसे ही वह थप्पड़ मारने की बात करता है, ड्राइवर भी सख्त लहजे में जवाब देता है कि अगर उसने हाथ उठाया तो वह भी जवाब देगा और सब कुछ वीडियो में रिकॉर्ड होगा।

जब शख्स कहता है कि वह खुद मजिस्ट्रेट है, तो ड्राइवर शांत लेकिन दृढ़ आवाज में कहता है कि चाहे कोई भी हो, बदतमीजी से बात नहीं कर सकता। वह यह भी कहता है कि संविधान उसे भी बराबरी और सम्मान का अधिकार देता है।

लोगों ने किया कैब ड्राइवर का समर्थन

करीब तीन मिनट के इस वीडियो के अंत में हालात ऐसे हो जाते हैं कि धमकी देने वाला शख्स खुद पीछे हटता नजर आता है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोग कैब ड्राइवर का समर्थन कर रहे हैं।

कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे व्यवहार का जवाब इसी तरह दिया जाना चाहिए। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि कैमरे के दौर में सच छिपाना आसान नहीं है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी