वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

स्कूल ड्रेस में ‘मैं निकला गड्डी लेके’ पर नन्ही बच्ची का डांस वायरल, एक्सप्रेशन देख लोग बोले- क्यूट

Little Girl Dance Viral Video : स्कूल फंक्शन में ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाने पर नन्ही बच्ची का कॉन्फिडेंस और क्यूट एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर दिल जीत रहे हैं, वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Cute Kids Viral Video : बच्चों की मासूमियत और उनका कॉन्फिडेंस सोशल मीडिया पर हमेशा लोगों का दिल जीत लेता है। इन दिनों ऐसा ही एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल ड्रेस पहनी एक नन्ही बच्ची स्टेज पर डांस करती नजर आ रही है।

वीडियो किसी स्कूल फंक्शन का बताया जा रहा है, जहां बच्ची बॉलीवुड फिल्म गदर के मशहूर गाने ‘मैं निकला गड्डी लेके’ पर परफॉर्म कर रही है। म्यूजिक शुरू होते ही बच्ची पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस शुरू कर देती है और उसके चेहरे के एक्सप्रेशन देखते ही बनते हैं।

वीडियो देख यूजर्स भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे

डांस के दौरान बच्ची कभी आंखें बंद कर इशारे करती है, तो कभी शर्माते हुए अपने चेहरे को हाथों से ढंक लेती है। उसकी हर अदा इतनी नेचुरल और क्यूट है कि वहां मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि वीडियो देखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

बच्ची का कॉन्फिडेंस उसकी उम्र से कहीं ज्यादा नजर आता है। डांस करते वक्त वह कभी टीचर की तरफ देखकर इशारों में बात करती दिखती है, तो कभी मुस्कान के साथ स्टेप्स फॉलो करती है, जो वीडियो को और भी खास बना देता है।

इतनी छोटी उम्र में इतना कॉन्फिडेंस कमाल का है

यह वीडियो X पर @saahira_a नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है, “पैसा पीछे रह गया, अदा आगे निकल गई”। वीडियो वायरल होते ही लोगों के रिएक्शन आने लगे।

एक यूजर ने लिखा, “इतनी छोटी उम्र में इतना कॉन्फिडेंस कमाल का है।” दूसरे ने कहा, “डांस से ज्यादा एक्सप्रेशन दिल जीत रहे हैं।” वहीं कई यूजर्स ने बच्ची को फ्यूचर स्टार तक बता दिया। कुल मिलाकर यह वीडियो बच्चों के टैलेंट, मासूमियत और आत्मविश्वास का खूबसूरत उदाहरण बन गया है।

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट