वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

SBI ATM में खुल गया हेयर सैलून! मशीन की जगह बाल कटवाता दिखा ग्राहक, वीडियो वायरल

SBI ATM Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में SBI के ATM बूथ के अंदर मशीन की जगह हेयर सैलून चलता नजर आया। ग्राहक आराम से बाल कटवाता दिखा, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

हितेश तिवारी

ATM Turned Salon : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में SBI के एक ATM बूथ के अंदर ऐसा नजारा दिखाई देता है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

आमतौर पर जहां लोग कैश निकालने जाते हैं, वहां इस बार मशीन की जगह हेयर सैलून चलता नजर आया। बूथ के अंदर एक ग्राहक आराम से बैठा हुआ है और एक शख्स उसके बाल काटता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

SBI के एक ATM बूथ के अंदर खुला हेयर सैलून

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के दानापुर का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ATM बूथ के अंदर लाइट जल रही है और पूरी प्रोफेशनल तरीके से हेयर कटिंग की जा रही है।

बाहर ATM का बोर्ड लगा हुआ है, जिससे यह नजारा और भी मजेदार लग रहा है। कई लोगों का कहना है कि शायद दुकान बंद होने के बाद किसी ने ATM बूथ को अस्थायी सैलून बना लिया। वहीं कुछ यूजर्स इसे भारत के जुगाड़ मॉडल का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, “यहां कैश नहीं, हेयर स्टाइल निकलता है।” दूसरे ने मजाक में कहा, “अब बैंक वालों ने नई सर्विस शुरू कर दी क्या?” वहीं तीसरे ने लिखा, “पैसे निकालते-निकालते हेयरकट भी हो जाएगा।” सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे देश की सबसे अनोखी सैलून ब्रांच बता रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?