वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सांता क्लॉज बन युवक ने बाइक पर खतरनाक स्टंट किया, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Santa Bike Stunt : चेन्नई में सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर फ्लाईओवर पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हितेश तिवारी

Christmas Viral Video : क्रिसमस के मौके पर जहां लोग खुशियां मनाते नजर आते हैं, वहीं चेन्नई से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सभी को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर बाइक पर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना चेन्नई के मधुरवोयल फ्लाईओवर की है, जहां आधी रात के वक्त शख्स तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाता नजर आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांता बना यह युवक कभी बाइक को लहराते हुए चलाता है तो कभी दूसरे वाहनों के बीच से तेजी से निकलता है, जिससे सड़क पर मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर बाइक पर खतरनाक स्टंट

वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स न सिर्फ तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है, बल्कि चलते वाहनों के बीच हाथ हिलाकर लोगों को डराने और ध्यान खींचने की कोशिश भी कर रहा है। फ्लाईओवर जैसे ऊंचे और संवेदनशील रास्ते पर इस तरह का स्टंट किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता था।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद उसी युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

मामला सामने आने के बाद चेन्नई की वनागरम लॉ एंड ऑर्डर पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है और स्टंट करने वाला व्यक्ति कौन है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय